फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: गर्भवती हरतालिका तीज का व्रत कैसे रहें? गर्भावस्था में रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
सार

तीज व्रत के नियमों के पालन के साथ ही गर्भावस्था में स्त्री को खुद का और शिशु का ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में हरतालिका तीज व्रत के क्या नियम हैं और गर्भवती को उपवास के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Vrat Rules In Pregnancy Teej Fast Do And Donts For Pregnant Women Teej Vrat Ke Niyam
गर्भवती के लिए हरतालिका व्रत के नियम - फोटो : Amar Ujala

Hartalika Teej 2024 Vrat Rules In Pregnancy: हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ की तरह ही होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। भगवान शिव पार्वती की पूजा करके पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। हालांकि निर्जला व्रत रखना आसान नहीं है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत को बेहद कठोर तप के रूप में माना जाता है।



हरतालिका तीज व्रत के कई नियम हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। गर्भवती महिलाओं को तो हरतालिका तीज उपवास के दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तीज व्रत के नियमों के पालन के साथ ही गर्भावस्था में स्त्री को खुद का और शिशु का ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में हरतालिका तीज व्रत के क्या नियम हैं और गर्भवती को उपवास के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Hartalika Teej 2024 Vrat Rules In Pregnancy Teej Fast Do And Donts For Pregnant Women Teej Vrat Ke Niyam
गर्भावस्था - फोटो : istock

क्या गर्भवती तीज व्रत में पानी पी सकती हैं?

वैसे तो तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है यानी इस व्रत को करने वाली महिलाएं अन्न और जल ग्रहण नहीं करती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पेय पदार्थों का सेवन जरूरी है। इसलिए गर्भवती तीज व्रत में पानी पी सकती हैं। इसमें कोई दोष नहीं है। सेहत को ध्यान में रखते हुए गर्भावस्था में नारियल पानी, जूस या दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Hartalika Teej 2024 Vrat Rules In Pregnancy Teej Fast Do And Donts For Pregnant Women Teej Vrat Ke Niyam
व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? - फोटो : freepik

निराहार व्रत न रखें

गर्भवती के लिए ज्यादा देर खाली पेट रहना स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं होता है। खाली पेट रहने से गर्भावस्था में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गर्भवती अगर हरतालिका तीज का उपवास कर रही हैं तो इस वर्ष फलाहार व्रत कर सकती हैं। भूखे न रहें, बल्कि समय-समय पर फलों व व्रत वाले आहार का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Vrat Rules In Pregnancy Teej Fast Do And Donts For Pregnant Women Teej Vrat Ke Niyam
चाय-कॉफी - फोटो : istock

चाय-कॉफी का सेवन न करें

कुछ महिलाएं व्रत में चाय या कॉफी पी लेती हैं लेकिन गर्भावस्था में उपवास के दौरान चाय या कॉफी का सेवन न करें। व्रत के दौरान पेट खाली होता है। ऐसे में चाय या कॉफी पीने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। पौष्टिक पेय का सेवन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed