फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर इस आसान तरीके से बनाएं मिट्टी के गौरी शंकर, बाजार जैसी लगेगी प्रतिमा

Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
सार

अगर आपको लगता है कि गौरी शंकर की मिट्टी की मूर्ति बनाना कठिन है तो कुछ आसान तरीके आपको बताए जा रहे हैं, जिनको अपनाकर बाजार जैसी प्रतिमाएं बना सकते हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Easy Trick To Make Lord Shiva And Goddess Parvati with Clay handmade disprj
हरतालिका तीज पर शिव पार्वती की प्रतिमा - फोटो : Instagram

Hartalika Teej 2024: इस वर्ष 6 सितंबर को हरतालिका तीज का त्योहार है। इस पर्व पर महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और निर्जला उपवास करती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत और पूजा की जाती है। हरतालिका तीज पर मिट्टी के भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाई जाती है। कच्ची मिट्टी से तैयार गौरी शंकर की प्रतिमा की पूजा होती है और बाद में इस प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। पूजा के लिए मूर्ति घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। अगर आपको लगता है कि गौरी शंकर की मिट्टी की मूर्ति बनाना कठिन है तो कुछ आसान तरीके आपको बताए जा रहे हैं, जिनको अपनाकर बाजार जैसी प्रतिमाएं बना सकते हैं।



Hartalika Teej 2024 Easy Trick To Make Lord Shiva And Goddess Parvati with Clay handmade disprj
हरतालिका तीज पर शिव पार्वती की प्रतिमा - फोटो : Instagram

शिव-पार्वती की मूर्ति बनाने के लिए सामग्री

मिट्टी के गोरी शंकर बनाने के लिए जरूरी सामान एकत्र कर लें। इसमें आपको मिट्टी, पानी, चौकी, आकार देने के लिए नुकीली चीज की जरूरत हो सकती है।

  • मूर्ति बनाने के लिए बाजार से आपको मिट्टी उपलब्ध हो जाएगी।
  • मिट्टी को गूंथने के लिए साफ पानी की आवश्यकता होती है
  • एक समतल सतह वाली चौकी, जिस पर मूर्ति बनाई जाती है।
  • मूर्ति को आकार देने के लिए चाकू या उस जैसी नुकीली चीज की जरूरत होती है।
  • शिव गौरी की मूर्ति को मूर्त रूप देने के लिए कुछ सजावट का सामान भी चाहिए होता है, जैसे फूल, पत्ते आदि।
Hartalika Teej 2024 Easy Trick To Make Lord Shiva And Goddess Parvati with Clay handmade disprj
हरतालिका तीज पर शिव पार्वती की प्रतिमा - फोटो : Instagram

मिट्टी के शिव पार्वती बनाने का तरीका

  • मूर्ति बनाने के लिए साफ मिट्टी को पानी मिलाकर गूंथ लें। मिट्टी नरम होनी चाहिए ताकि आसानी से मिट्टी को मूर्ति का रूप दे सकें।
  • अब मिट्टी का एक बड़ा गोला बनाएं। जिसे लंबा और चौड़ा करके शिव गौरी का धड़ बना सकते हैं।
  • कुछ मिट्टी के छोटे-छोटे दो-दो के गोले बनाकर उससे सिर, हाथ और पैर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Easy Trick To Make Lord Shiva And Goddess Parvati with Clay handmade disprj
हरतालिका तीज पर शिव पार्वती की प्रतिमा - फोटो : Instagram
  • अब चेहरे वाली गोल मिट्टी पर आंख, नाक और होंठ के आकार बनाएं।
  • मिट्टी के थोड़े से हिस्से को लेकर उससे लंबाई में सांप का आकार दें, जिसे शिव के गले में घुमाकर लगा दें।
  • आप चाहें तो मिट्टी से त्रिशूल, डमरू, अर्धचंद्र का आकार भी बनाकर शिव की प्रतिमा पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Easy Trick To Make Lord Shiva And Goddess Parvati with Clay handmade disprj
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • वहीं माता पार्वती की मूर्ति को फूल और गहनों से सजाकर पूरा स्वरूप दें।
  • मूर्ति को पूरा आकार देकर मिट्टी सूखने के लिए हवादार स्थान पर रख दें।
  • सूखी हुई मूर्ति को रंगना चाहते हैं तो रंग भी सकते हैं। अन्यथा  उन्हें वस्त्र आदि पहनाकर श्रृंगार करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed