फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: आज है हरतालिका तीज का पावन पर्व, इन शुभकामना संदेशों से अपनों को दें बधाई

Fri, 06 Sep 2024 07:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 07:47 AM IST
सार

सभी स्त्रियां चाहे वह विवाहित हों या विवाह योग्य, उन्हें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को अधिक खास और भक्तिमय बना दें। सभी को हरतालिका तीज के महत्व के बारे में बताएं और सुंदर संदेशों से तीज व्रत की शुभ शुरुआत करें।

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Messages Images Shayari Wallpapers Shubhkamnayen Whatsapp Status
हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

Happy Hartalika Teej 2024 Wishes: हिंदू धर्म में तीज का पर्व स्त्रियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। सुहागिनों के लिए हरतालिका तीज व्रत करवा चौथ जितना ही खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति की आस लिए गौरी शंकर की पूजा करती हैं। 

हरतालिका तीज का व्रत प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष तृतीया तिथि 5 सितंबर 2024, दोपहर 12.21 बजे से शुरू हो चुकी है जो कि 6 सितंबर को दोपहर 3.01 बजे तक जारी रहेगी। व्रत उदया तिथि में रखा जाता है, इसलिए हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को मनाया जाएगा। 

सभी स्त्रियां चाहे वह विवाहित हों या विवाह योग्य, उन्हें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को अधिक खास और भक्तिमय बना दें। सभी को हरतालिका तीज के महत्व के बारे में बताएं और सुंदर संदेशों से तीज व्रत की शुभ शुरुआत करें। 

यहां हरतालिका तीज व्रत के सुंदर और भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे सखी-सहेलियों को भेजकर शुभकामनाएं दी जा सकती हैं। 

Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Messages Images Shayari Wallpapers Shubhkamnayen Whatsapp Status
हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
 
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Messages Images Shayari Wallpapers Shubhkamnayen Whatsapp Status
हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

तीज व्रत रखा मैंने बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की और हर जन्म मिले एक दूसरे का साथ।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Messages Images Shayari Wallpapers Shubhkamnayen Whatsapp Status
हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Quotes Messages Images Shayari Wallpapers Shubhkamnayen Whatsapp Status
हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

इस तीज आपको अपना
मनचाहा वर मिल जाए
करो मां पार्वती से प्रार्थना
आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed