फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gardening Tips: घर के गमले में लगाएं ये 6 पौधे, आसपास नहीं भिनभिनाएगा एक भी मच्छर

Thu, 05 Sep 2024 04:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 PM IST
सार

अगर आपको पेड़-पौधों से प्यार है तो आप उन्हें लगाकर न सिर्फ अपने बगीचे को सुंदर बना सकती हैं, बल्कि खुद को इन जानलेवा मच्छरों से दूर भी रख सकती हैं।

विज्ञापन
Best Mosquito Repellent Plants Like Catnip, Rosemary, Lavender Natural Fragrance Keeps Mosquitoes Away
बल्सम का फूल - फोटो : instagram

यशस्वी यादव



इस मौसम में मच्छर बहुत परेशान करते हैं। साथ ही बीमारियों का कारण भी बनते हैं। इनसे बचने के लिए आप अपने बगीचे और बालकनी में कुछ पौधे लगा सकती हैं। इस मौसम में पेड़-पौधे हरे-भरे रहते हैं। चारों तरफ हरियाली देख मन खुश हो जाता है। मगर शाम होते-होते मच्छरों का कहर हम पर टूट पड़ता है। इसके लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं, ताकि उन्हें दूर रखा जा सके। लेकिन अगर आपको पेड़-पौधों से प्यार है तो आप उन्हें लगाकर न सिर्फ अपने बगीचे को सुंदर बना सकती हैं, बल्कि खुद को इन जानलेवा मच्छरों से दूर भी रख सकती हैं।

Best Mosquito Repellent Plants Like Catnip, Rosemary, Lavender Natural Fragrance Keeps Mosquitoes Away
गेंदा - फोटो : freepik

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास में एक ऐसा तेल होता है, जिसे सिट्रोनेला कहते हैं। सिट्रोनेला मच्छरों को आकर्षित करने वाली गंधों, जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड और लैक्टिक एसिड को कम करता है, जिससे मच्छर घर से दूर रहते हैं। बगीचे या गमलों में आप इसे लगा सकती हैं।

गेंदा

मच्छरों की रोकथाम करने के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक है गेंदे का पौधा लगाना। आप इस पौधे को अपनी बालकनी या फिर छत पर भी रख सकती हैं। इस पौधे से पाइरेथ्रम, सैपोनिन, स्कोपोलेटिन, कैडिनोल और अन्य तत्वों से मिलकर बनी गंध मच्छरों को घर से दूर रखती है। आप गेंदे के पौधे को उसकी पंखुड़ियों से भी लगा सकती हैं।

Best Mosquito Repellent Plants Like Catnip, Rosemary, Lavender Natural Fragrance Keeps Mosquitoes Away
लहसुन - फोटो : Freepik

लैवेंडर

मच्छरों को लैवेंडर की महक जानलेवा लगती है, इसलिए वे इस पौधे से दूर भागते हैं। बाजार में मच्छरों को दूर भगाने वाले प्रोडक्ट में भी लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इन प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घर में लैवेंडर का पौधा ही लगा लें और खूबसूरती के साथ सुरक्षित भी रहें।

लहसुन

लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ अपनी गंध से मच्छरों को घर से दूर रखता है। इसके पौधे को उपजाऊ और भुरभुरी मिट्टी में उगाया जाता है। आप इसे लहसुन की कलियों से भी उगा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Mosquito Repellent Plants Like Catnip, Rosemary, Lavender Natural Fragrance Keeps Mosquitoes Away
रोजमेरी - फोटो : instagram
रोजमेरी

रोजमेरी के पौधे को एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट कहा जाता है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं। नीले फूलों वाले इस खूबसूरत पौधे की खासियत यह है कि यह गर्मी के मौसम में पनपता है और इसे ठंडी और सूखी जगह की जरूरत होती है। इसलिए मच्छरों को दूर रखने में यह पौधा आपकी मदद कर सकता है।

कैटनिप

इस पौधे का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। साथ ही हर मौसम में पनपने वाले इस पौधे की महक मच्छरों को दूर भगाती है। इसलिए सफेद फूलों वाले इस पौधे को अपनी बालकनी या बगीचे में जरूर लगाएं और खूबसूरती से सजाएं।

 

विज्ञापन
Best Mosquito Repellent Plants Like Catnip, Rosemary, Lavender Natural Fragrance Keeps Mosquitoes Away
कैटनिप - फोटो : instagram

सजावट के साथ बचाव भी

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोमिला रावत बिष्ट कहती हैं, कई ऐसे पौधे हैं, जिनके पत्तों और फूलों की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है और ये सभी पौधे उन्हीं में से एक हैं। अगर ये पौधे घर में लगे हों तो मच्छर कम आते हैं। इसलिए इन्हें आप अपने घर की खिड़कियों, बालकनी या दरवाजों के पास रख सकती हैं। इनसे न सिर्फ मच्छर, बल्कि अन्य कई तरह के कीड़े-मकोड़े भी दूर भागते हैं।

इससे आपको मच्छरों से राहत पाने के लिए कोई हानिकारक उत्पाद भी इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। लेकिन सबसे जरूरी है इन्हें सही तरह से लगाना। पॉटिंग मिक्स तैयार करने के लिए आप 50-60 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट या गोबर की खाद के साथ 40 प्रतिशत बालू मिलाएं और किसी गमले या कंटेनर में भर लें। फिर मिट्टी में थोड़ी नमी बनाकर उस पर बीज छिड़क दें। इस तरह 8-10 दिनों में पौधा 3-4 इंच का हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed