लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:30 AM IST
सार
Hartalika Teej 2025 Rangoli Design: यहां आपको हरतालिका तीज की आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप अपने घर-आंगन पर सजा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हरतालिका तीज रंगोली
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hartalika Teej 2025 Rangoli Design: आज हरतालिका तीज का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास करती हैं और भगवान शिव- माता पार्वती का पूजन करती हैं। यह व्रत कुवारी कन्याएं भी मनवांछित वर की प्राप्ति की कामना के साथ करती हैं। हरतालिका तीज की पूजा के लिए महिलाएं घर पर मिट्टी से भगवान शिव पार्वती की प्रतिमा बनाती हैं। उनका श्रृंगार करके पूजन किया जाता है। रात्रि में भजन कीर्तन होता है और अगले दिन भोर में पूजन के बाद उपवास खोला जाता है।
अगर आपने भी अपने घर पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित करने और तीज पूजन की तैयारी की है तो घर के द्वार, आंगन या मंदिर में सुंदर रंगोली डिजाइन बनाएं। रंगोली शुभता का प्रतीक है। रंगोली सजाकर न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही भगवान को खुश करके आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
यहां आपको हरतालिका तीज की आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप अपने घर-आंगन पर सजा सकते हैं।
2 of 5
हरतालिका तीज रंगोली
- फोटो : instagram
हरतालिका तीज पर इस तरह की आसान मगर आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड पर एक रंग भरकर उसके ऊपर शिवलिंग की आकृति बनाई गई है। वहीं सुहाग चिन्हों को रंगोली डिजाइन पर सजाया गया है। अगर आप इतने डिजाइन न बना पाएं तो असली सुहाग के प्रतीक, जैसी चूड़ियां, मंगलसूत्र, सिंदूरदानी और बिछिया आदि को रंगोली के बीच में रख सकते हैं। साथ ही हरतालिका तीज लिखें।
3 of 5
हरतालिका तीज रंगोली
- फोटो : instagram
तीज पर घर पर कच्ची मिट्टी से शिव पार्वती की मूर्तियां बनाई जाती हैं। उसी मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। उसे फूलों की पंखुड़ियों से हाइलाइट करें। आसपास दीपक चलाएं और बेलपत्र से सजाएं। इस तरह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन पर हर किसी की नजर टिक जाएगी। इस रंगोली डिजाइन को आप अपनी पूजा स्थल पर बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरतालिका तीज रंगोली
- फोटो : instagram
ये रंगोली डिजाइन देखने में जितनी आकर्षक है,ध्यान से देखें तो इसे बनाना उतना ही आसान हो सकता है। इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने के लिए शिवलिंग की पूजा करती महिला का चित्र बनाएं।
विज्ञापन
5 of 5
हरतालिका तीज रंगोली
- फोटो : instagram
गोलाकार रंगोली डिजाइन के मध्य में शिवलिंग की आकृति बनाएं। इर्द-गिर्द फूलों से सजाएं। इस रंगोली डिजाइन को कई रंगों से सजाकर अधिक आकर्षक बना सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।