सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2020: भाई को खिलाएं घर में बनीं केसरिया राजभोग, दिल हो जाएगा खुश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 16 Nov 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj recipes 2020 make quick and easy kesaria rajbhog
भैय्या दूज

भाई दूज का त्योहार भाई और बहन का होता है। इस दिन बहने भाई की पूजा करती हैं और टीके के जरिए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। अगर आप चाहती हैं भाई आपके हाथों से बनीं मिठाई का स्वाद चखे। तो इस भाई दूज उसे केसरिया राजभोग बनाकर खिला सकती हैं। आसानी से और फटाफट बन जाने वाली ये मिठाई घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी केसिरया राजभोग।

Trending Videos
bhai dooj recipes 2020 make quick and easy kesaria rajbhog
rajbhog
केसरिया राजभोग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
  • 200 ग्राम पनीर 
  • एक चम्मच मैदा 
  • 1/2 किलो शक्कर 
  • दो कप पानी 
  • 1/4 चम्मच 
  • गोल्डन फूड कलर 
  • 1/8 चम्मच केसर 
  • एक चम्मच इलायची पाउडर 
  • कटे हुए बादाम 
  •  कटे हुए पिस्ते 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhai dooj recipes 2020 make quick and easy kesaria rajbhog
paneer - फोटो : instagram
केसरिया राजभोग बनाने की विधि 

केसरिया राजभोग बनाने के लिए सबसे पहले केसर को इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ते के साथ अच्छे से मिला लें। अब एक कढ़ाई में चीनी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चाशनी बना लें। इसके बाद पनीर और मैदे को भी अच्छे से मिला लें। दोनों के मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। जिससे कि वो बिल्कुल चिकना हो जाए और उसमें क्रैक ना पड़ें। अब इस मिश्रण यानि पनीर और मैदे के गोल-गोल लड्डू  बना लें। लड्डू को बनाते समय इसके अंदर इन लड्डूओं में बादाम और पिस्ता डाल लें।

bhai dooj recipes 2020 make quick and easy kesaria rajbhog
ragbhog - फोटो : instagram

अब इन लड्डू को चारों ओर से अच्छे से बंद कर दें। इसी प्रकार बाकि के राजभोग को भी गोलाकार बनाकर उसके अंदर बादाम, पिस्ते का मिश्रण डाल लें। अब इन राजभोग को चाशनी में एक-एक करके डाल लें और फिर राजभोग को चाशनी में अच्छे से पका लें , ताकि चाशनी में राजभोग अच्छे से मिल जाए। ध्यान रहे कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो जाए, इसलिए बीच-बीच में उसमें पानी डालते रहें। अब जब सारे राजभोग तैयार हो जाए तब इसमें फूड कलर को पानी में घोलकर चाशनी में डाल दें। लीजिए तैयार है आपका केसरिया राजभोग। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed