South Indian Chutney Without Coconut: घर में नहीं है नारियल? 5 मिनट में तैयार करें डोसे की स्वादिष्ट चटनी
Instant Chutney For Dosa Idli: बिना नारियल के स्वादिष्ट चटनी बनाने के लिए मूंगफली, दही, हरी मिर्च और मसालों का उपयोग करें। यह चटनी 5-10 मिनट में तैयार हो जाती है और डोसा-इडली के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bina Nariyal Chutney Recipe : डोसा और इडली का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आता है नारियल की चटनी। लेकिन कई बार घर में नारियल उपलब्ध नहीं होता, तो साउथ इंडियन व्यंजन के स्वाद को बिना चटनी पूरा कैसे करें?
डोसा इडली के साथ टमाटर या पूदीना की चटनी अच्छी नहीं लगती, चाहिए तो नारियल की चटनी का ही स्वाद, वो भी बिना नारियल के। अगर आपको भी वही स्वाद चाहिए तो अब आप बिना नारियल के भी उतनी ही स्वादिष्ट और क्रीमी चटनी बना सकते हैं, जो स्वाद में किसी भी तरह से कम नहीं होगी।
आजकल रसोई में एक्सपेरिमेंट करना एक ट्रेंड बन चुका है और लोग पारंपरिक रेसिपी में नए ट्विस्ट देना पसंद करते हैं। बिना नारियल की चटनी बनाना भी आसान है और हेल्दी भी है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे मूंगफली, दही और मसाले आपकी चटनी को गाढ़ा, क्रीमी और फ्लेवरफुल बनाते हैं।
हम आपको एक ऐसी इंस्टेंट चटनी की विधि बता रहे हैं, जिसे आप सिर्फ 5-10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। चाहे अचानक मेहमान आ जाएं या आपका मन कुछ स्वादिष्ट खाने का हो, यह रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट है।
मूंगफली की चटनी
नारियल की जगह मूंगफली एक बेहतरीन विकल्प है। यह चटनी को वही क्रीमी टेक्सचर देती है। स्वाद में भी काफी समानता होती है, हेल्दी विकल्प भी है। आइए जानते हैं कि मूंगफली की चटनी बनानी कैसे है।
सामग्री
- मूंगफली
- हरी मिर्च
- लहसुन
- नमक
- दही
बनाने का तरीका
- मूंगफली को हल्का भून लें।
- फिर हरी मिर्च, लहसुन और भुनी मूंगफली को को मिक्सर में पीस लें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा दही मिलाएं।
- पेस्ट गाढ़ा हो तो जरूरत अनुसार पानी डालें।
चटनी में तड़का
किसी भी चटनी का स्वाद तड़के से और बढ़ जाता है। सरसों के दाने, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर चटनी को और स्वादिष्ट बनाएं।
यह चटनी न सिर्फ जल्दी बनती है बल्कि हेल्दी और बजट-फ्रेंडली भी है। जब भी घर में नारियल न हो, यह रेसिपी आपके काम आएगी और स्वाद में कोई कमी नहीं आने देगी।

कमेंट
कमेंट X