{"_id":"69eee9ec2c12f7c4ad068b6d","slug":"yoga-for-shoulder-pain-relief-yoga-tips-kandhe-ke-dard-ka-ilaj-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Shoulder Pain: कंधे के एक साइड दर्द से परेशान हैं? ये 5 योगासन देंगे तुरंत राहत!","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Shoulder Pain: कंधे के एक साइड दर्द से परेशान हैं? ये 5 योगासन देंगे तुरंत राहत!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
सार
Shoulder Pain Relief Yoga: कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना भुजंगासन, गोमुखासन, और गरुड़ासन जैसे योगासन करें। ये मांसपेशियों को स्ट्रेच कर दर्द और जकड़न कम करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कंधे में दर्द को कम करने वाले योगासन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kandhe Ke Dard Ka Ilaj Yoga: आजकल कंधे में एक साइड दर्द की समस्या काफी आम हो गई है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते हैं। गलत पॉश्चर, मसल्स स्ट्रेन, या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से यह दर्द बढ़ सकता है। कई बार यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं।
हालांकि लोग अक्सर इस दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाइयों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बनकर सामने आता है। योग न केवल दर्द को कम करता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत और लचीला भी बनाता है।
अगर आप भी कंधे के एक साइड दर्द से परेशान हैं, तो कुछ खास योगासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये योगासन न केवल दर्द कम करेंगे बल्कि भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी बचाएंगे।
Trending Videos
2 of 6
भुजंगासन
- फोटो : Freepik
कंधे के दर्द में फायदेमंद 5 योगासन
भुजंगासन
यह आसन कंधों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और दर्द कम होता है। अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हाथों की सहायता से ऊपरी शरीर को धीरे-धीरे उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कंधे का दर्द (गोमुखासन)
- फोटो : Adobe Stock
गोमुखासन
गोमुखासन कंधों की जकड़न दूर करने के लिए सबसे असरदार योगासन माना जाता है। यह कंधों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों हाथों की पीठ के पीछे करें। एक हाथ कंधे के ऊपर से और दूसरा नीचे से ले जाकर दोनों हथेलियों को आपस में लाॅक कर दें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें।
4 of 6
कंधे का दर्द (गरुड़ासन)
- फोटो : Adobe Stock
गरुड़ासन
यह आसन कंधों और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे के ऊपर रस्सी की तरह लपेटें। उसी तरह से बाह को दूसरी बांह में फंसाते हुए नमस्कार मुद्रा बनाकर घुटनों से थोड़ा झुकें।
विज्ञापन
5 of 6
ताड़ासन
- फोटो : Amar ujala
ताड़ासन
ताड़ासन से शरीर का पॉश्चर सुधरता है, जिससे कंधे पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। यह सरल योगासन है, जिसके अभ्यास के लिए पैरों को सीधा रखें और दोनों हाथ ऊपर उठाकर शरीर को लंबा खींचें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X