लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने हमारी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। आहार में पौष्टिकता-फाइबर की कमी, फास्ट-जंक फूड्स ज्यादा खाने, कम पानी पीने और शारीरिक गतिविधियों में कमी ने हमारे पाचन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। लिहाजा कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच और पेट भारी रहने जैसी दिक्कतें अब आम हो चुकी हैं।
Isabgol Benefits: इसबगोल को कहा जाता है गट का गोल्ड, पाचन ही नहीं इन समस्याओं का भी है तगड़ा घरेलू उपाय
अक्सर लोग इसबगोल को सिर्फ कब्ज दूर करने वाला उपाय मानते हैं, लेकिन इसके फायदे कहीं ज्यादा हैं। यह वजन और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट, ब्लड शुगर कंट्रोल, दिल की सेहत और आंतों की सफाई में भी मददगार माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसबगोल कई समस्याओं में लाभकारी
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसबगोल प्लांटेगो ओवेटा नामक पौधे के बीजों छिलका है। ये घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। पानी के संपर्क में आते ही यह जेल जैसा रूप ले लेता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल पेट की समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है।
इसबगोल पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज दूर करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता रहा है। पर इसके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। वजन कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने, शुगर कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए भी इसे फायदेमंद पाया गया है।
आइए इसबगोल से होने वाले फायदों को जान लेते हैं।
पाचन सुधारने में मददगार
इसबगोल में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। आंतों की सफाई में भी इससे लाभ पा सकते हैं।
- कब्ज, पेट फूलने, गैस या भारीपन जैसी दिक्कतों में इसबगोल प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित मात्रा में इसका सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, लगातार गंभीर कब्ज की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
वजन और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मिलती है मदद
अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं या फिर दिल की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो भी इसबगोल आपको लाभ दे सकता है।
- इसबगोल में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग कम होती है।
- कम खाने से कैलोरी इंटेक भी कम होता है जो वजन घटाने में मदद करता है।
इसबगोल को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। सीमित मात्रा में इसबगोल का सेवन लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
डायबिटीज में भी इसके फायदे
डायबिटीज या प्रीडायबिटीज लोगों के लिए भी इसबगोल लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन के पाचन को धीमा करता है, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे रक्त में पहुंचता है। इससे ब्लड शुगर के अचानक बढ़ने का खतरा कम होता है।
- इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में भी इसे लाभकारी पाया गया है।
- डायबिटिक मरीजों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X