सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Isabgol Benefits: इसबगोल को कहा जाता है गट का गोल्ड, पाचन ही नहीं इन समस्याओं का भी है तगड़ा घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 26 Apr 2026 08:50 PM IST
सार

अक्सर लोग इसबगोल को सिर्फ कब्ज दूर करने वाला उपाय मानते हैं, लेकिन इसके फायदे कहीं ज्यादा हैं। यह वजन और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट, ब्लड शुगर कंट्रोल, दिल की सेहत और आंतों की सफाई में भी मददगार माना जाता है।

विज्ञापन
isabgol nutritional value and health benefits know know isabgol khane ke kya kya fayde hai
इसबगोल के कई सारे फायदे - फोटो : Adobe Stock

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने हमारी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। आहार में पौष्टिकता-फाइबर की कमी, फास्ट-जंक फूड्स ज्यादा खाने, कम पानी पीने और शारीरिक गतिविधियों में कमी ने हमारे पाचन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। लिहाजा कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच और पेट भारी रहने जैसी दिक्कतें अब आम हो चुकी हैं।



ऐसी दिक्कतें होते ही लोग तुरंत गैस की दवा ले लेते हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं बार-बार दवा लेते रहना आपके लिए और बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। पेट की इन समस्याओं का हमारी रसोई में ही कारगर उपाय मौजूद होता है जिससे पाचन के साथ और भी कई लाभ मिल सकते हैं।

इसबगोल को कई अध्ययनों में पाचन से लेकर वजन घटाने और दिल की सेहत में सुधार तक के लिए फायदेमंद पाया गया है।

Trending Videos
isabgol nutritional value and health benefits know know isabgol khane ke kya kya fayde hai
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

इसबगोल कई समस्याओं में लाभकारी

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसबगोल प्लांटेगो ओवेटा नामक पौधे के बीजों छिलका है। ये घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। पानी के संपर्क में आते ही यह जेल जैसा रूप ले लेता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल पेट की समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है।

इसबगोल पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज दूर करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता रहा है। पर इसके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। वजन कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने, शुगर कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए भी इसे फायदेमंद पाया गया है। 

आइए इसबगोल से होने वाले फायदों को जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
isabgol nutritional value and health benefits know know isabgol khane ke kya kya fayde hai
पाचन को कैसे ठीक रखें? - फोटो : adobe stock images

पाचन सुधारने में मददगार

इसबगोल में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। आंतों की सफाई में भी इससे लाभ पा सकते हैं। 
 

  • कब्ज, पेट फूलने, गैस या भारीपन जैसी दिक्कतों में इसबगोल प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है। 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित मात्रा में इसका सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, लगातार गंभीर कब्ज की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
isabgol nutritional value and health benefits know know isabgol khane ke kya kya fayde hai
कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत कैसे रखें ठीक? - फोटो : Adobe Stock

वजन और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मिलती है मदद

अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं या फिर दिल की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो भी इसबगोल आपको लाभ दे सकता है।
 

  • इसबगोल में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग कम होती है।
  • कम खाने से कैलोरी इंटेक भी कम होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। 


इसबगोल को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। सीमित मात्रा में इसबगोल का सेवन लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
isabgol nutritional value and health benefits know know isabgol khane ke kya kya fayde hai
डायबिटीज में इसबगोल के फायदे - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज में भी इसके फायदे

डायबिटीज या प्रीडायबिटीज लोगों के लिए भी इसबगोल लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन के पाचन को धीमा करता है, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे रक्त में पहुंचता है। इससे ब्लड शुगर के अचानक बढ़ने का खतरा कम होता है।
 

  • इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में भी इसे लाभकारी पाया गया है।
  • डायबिटिक मरीजों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed