हर इंसान चाहता है कि उसकी उम्र लंबी हो, शरीर चुस्त-फिट रहे और चेहरा हमेशा जवां दिखे। जल्दी बूढ़ा कौन ही होना चाहता है? लेकिन गड़बड़ लाइफस्टाइल, खराब खानपान के साथ तनाव और नींद की कमी उम्र से पहले ही शरीर पर असर दिखाने लगती हैं।
Anti Aging Vaccine: जल्द आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन, जवां बने रहने का सपना होगा सच
Russia Anti-Aging vaccine: रूस बुढ़ापे को रोकने वाली वैक्सीन बनाने पर काम कर रहा है। वैज्ञानिक जीन थेरेपी दवा बना रहे हैं जिसका मकसद शरीर में उम्र से जुड़े बदलाव वाले रिसेप्टर को रोककर कोशिकाओं के बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस बना रहा है बुढ़ापे को रोकने वाली वैक्सीन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस, बुढ़ापे को रोकने वाली वैक्सीन बनाने पर काम कर रहा है। वैज्ञानिक जीन थेरेपी दवा बना रहे हैं जिसका मकसद शरीर में उम्र से जुड़े बदलाव वाले रिसेप्टर को रोककर कोशिकाओं के बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करना है।
रूस के उप विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने 23 अप्रैल को बताया कि यह प्रायोगिक इलाज RAGE रिसेप्टर को टारगेट करेगा। यही रिसेप्टर सक्रिय होकर कोशिकाओं के बुढ़ापे की प्रक्रिया को शुरू कर देता है। इसपर कंट्रोल करके कोशिकाओं को लंबे समय तक जवां बनाए रखा जा सकता है।
- रूसी मंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य दुनिया की पहली जीन थेरेपी दवा बनाना है, जिसे खास तौर पर रिसेप्टर को ब्लॉक करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इस प्रोजेक्ट को 'इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग बायोलॉजी एंड मेडिसिन' द्वारा विकसित किया जा रहा है।
- यह रूस के उस बड़े प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने देश में बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च का विस्तार करना चाहता है।
- गौरतलब है कि रूस इस समय जनसंख्या में गिरावट और तेजी से बूढ़ी होती आबादी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।
बढ़ती उम्र को रोकने का सपना होगा सच
रूसी अधिकारियों ने लंबी उम्र पर होने वाले शोध को अब सार्वजनिक स्वास्थ्य की प्राथमिकता और राष्ट्रीय महत्व का विषय मानना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनका उद्देश्य इंसानों को स्वस्थ और लंबी उम्र देना है।
- उप-प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने पहले ही कहा था कि रूस की योजना 2028 से 2030 के बीच एंटी-एजिंग दवा का उत्पादन शुरू करने की है।
- उन्होंने कहा था कि जिसे कुछ समय पहले हम एक अविश्वसनीय भविष्य के रूप में देखते थे, वह अब हकीकत बनता जा रहा है।
- इस कार्यक्रम का बजट 2 ट्रिलियन रूबल (26.4 अरब डॉलर) से भी अधिक है।
यह तकनीक अभी रिसर्च के दौर में है, लेकिन इसके शुरुआती नतीजों ने उम्मीद जरूर जगा दी है। अगर यह सफल होती है, तो आने वाले समय में बुढ़ापा सिर्फ एक प्राकृतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नियंत्रित की जा सकने वाली स्थिति बन सकता है, यानी भविष्य में जवां बने रहने का सपना सिर्फ सपना नहीं रहेगा।
--------------
स्रोत:
Russia Develops ‘Anti-Aging Vaccine’ Targeting Cellular Aging
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।