Watermelon Mojito Recipe: घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा तरबूज मोहितो, मिनटों में तैयार रिफ्रेशिंग ड्रिंक
Tarbooj Majito Recipe: तरबूज मोहितो बनाने के लिए तरबूज के टुकड़े, पुदीना पत्ते, नींबू रस और शक्कर को मसलें। इसमें बर्फ और सोडा मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tarbooj Mojito Kaise banaye: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो तरबूज मोहितो एक बेहतरीन विकल्प है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, वहीं पुदीना और नींबू इसे और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग बना देते हैं।
अक्सर लोग मोहितो को बाहर कैफे या रेस्टोरेंट में पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है? खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या खास सामग्री की जरूरत नहीं होती।
तरबूज मोहितो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देते हैं। अगर आप भी इस गर्मी कुछ अलग और ताजगी से भरपूर ड्रिंक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Kharbuja Lassi Recipe: सादा लस्सी को कहें बाय-बाय, घर पर खरबूजे के ट्विस्ट के साथ करें इसे तैयार
तरबूज मोहितो बनाने की आसान विधि
सामग्री
- तरबूज के छोटे टुकड़े
- ताजे पुदीना पत्ते
- नींबू का रस
- चीनी या शहद
- बर्फ के टुकड़े
- सोडा या स्पार्कलिंग वाटर
Cooling Foods For Summer: लू से बचना है? डाइट में शामिल करें ये ठंडी तासीर वाली चीजें
मोहितो कैसे बनाएं?
स्टेप 1- एक गिलास या बाउल में तरबूज के टुकड़े डालकर अच्छे से मसल लें ताकि उसका जूस निकल आए।
स्टेप 2- अब इसमें पुदीना पत्ते और नींबू का रस डालें।
स्टेप 3- हल्के हाथ से इन्हें भी मसलें ताकि खुशबू और स्वाद अच्छे से मिल जाए।
स्टेप 4- अब इसमें शक्कर या शहद डालें और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 5- अंत में सोडा या स्पार्कलिंग वाटर डालें, हल्का सा चलाएं।
स्टेप 6- पुदीना पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।
Curdlled Milk Recipes: गर्मी में दूध फट जाए तो क्या करें? ये 2 रेसिपी कर देंगी कमाल
ध्यान रखने वाली बातें
- ज्यादा मीठा न करें, तरबूज खुद मीठा होता है।
- ताजे पुदीना पत्ते इस्तेमाल करें।
- तुरंत सर्व करें, तभी इसका असली स्वाद मिलेगा।

कमेंट
कमेंट X