{"_id":"69ed8821f71d713fde0971af","slug":"face-yoga-exercises-to-reduce-wrinkles-in-hindi-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Face Yoga: बिना महंगे ट्रीटमेंट के पाएं यंग स्किन, रोज करें ये 5 फेस योगा","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Face Yoga: बिना महंगे ट्रीटमेंट के पाएं यंग स्किन, रोज करें ये 5 फेस योगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:43 PM IST
सार
Face Yoga Exercises: अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां दिखने लगी हैं तो कुछ फेस योगा करके इसे कम सकती हैं। आइए इसके लिए हम आपको कुछ योगासन बताएंगे।
विज्ञापन
बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए करें ये फेस योगा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Face Yoga Exercises: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता प्रदूषण त्वचा पर जल्दी असर डालते हैं, जिससे चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन दिखाई देने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या आम है, लेकिन अब युवा भी इससे अछूते नहीं हैं। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स के बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
Trending Videos
बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए करें ये फेस योगा
- फोटो : Adobe stock
1. फिश फेस एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज गालों को टोन करने के लिए बेहद लोकप्रिय है।
यह एक्सरसाइज गालों को टोन करने के लिए बेहद लोकप्रिय है।
- सबसे पहले अपने गालों को अंदर की ओर खींचें और होंठों को सिकोड़कर मछली जैसा आकार बनाएं।
- इस पोजिशन को 10–15 सेकंड तक होल्ड करें।
- धीरे-धीरे रिलैक्स करें और फिर दोहराएं।
- यह एक्सरसाइज ढीले गालों को टाइट करने और फेस को स्लिम लुक देने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए करें ये फेस योगा
- फोटो : Adobe stock
2. फोरहेड स्मूदिंग
माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए यह काफी असरदार मानी जाती है।
माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए यह काफी असरदार मानी जाती है।
- दोनों हाथों की उंगलियों को माथे पर रखें।
- हल्का दबाव देते हुए त्वचा को ऊपर की ओर खींचें।
- 10 सेकंड तक होल्ड करें और 5–7 बार दोहराएं।
- इससे फाइन लाइन्स कम होती हैं और माथा स्मूद दिखता है।
बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए करें ये फेस योगा
- फोटो : Adobe stock
3. आई लिफ्ट एक्सरसाइज
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए यह एक्सरसाइज धीरे-धीरे करें।
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए यह एक्सरसाइज धीरे-धीरे करें।
- आंखों के कोनों पर उंगलियां रखें।
- हल्का दबाव देते हुए त्वचा को ऊपर की ओर उठाएं।
- 8–10 सेकंड तक होल्ड करें।
- यह डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए करें ये फेस योगा
- फोटो : Adobe stock
4. नेक टोनिंग
गर्दन और डबल चिन के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
गर्दन और डबल चिन के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
- सीधे खड़े या बैठकर सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
- छत की तरफ देखते हुए होंठों को ऊपर की ओर खींचें (जैसे किस करने जा रहे हों)।
- 10 सेकंड तक होल्ड करें और 8–10 बार दोहराएं।
- इससे गर्दन की त्वचा टाइट होती है और डबल चिन कम करने में मदद मिलती है।

कमेंट
कमेंट X