बढ़ता वजन और मोटापा मौजूद समय में सेहत के लिए सबसे गंभीर जोखिमों में से एक बना हुआ है। इसे सिर्फ लुक खराब करनी वाली समस्या समझने की भूल न करे, मोटापा असल में सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। डॉक्टर इसे साइलेंट हेल्थ क्राइसिस कहते हैं।
Health Tips: सेहत के सबसे बड़े दुश्मन से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की खास सलाह, आप भी जान लीजिए
कई लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, मीठा छोड़ देते हैं फिर भी वजन कम नहीं होता। वेट लॉस के लिए खाने के तेल में कटौती को विशेषज्ञों ने फायदेमंद बताया है। जानिए इससे कैसे लाभ पा सकते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापा कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, वेट लॉस के लिए हर बार फैन्सी जिम और महंगे उपाय ही मददगार होंगे ऐसा जरूरी नहीं है। मोटापा घटाने की शुरुआत छोटी आदतों से होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक सुझाव में वजन घटाने और सेहत को लाभ देने के लिए रोजाना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल में 10% तक की कटौती करने की सलाह दी गई है।
- सही खान-पान, संतुलित मात्रा में तेल का इस्तेमाल न केवल वजन कम करने में सहायक है, बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है।
Cutting down just 10% oil in your daily meals can significantly improve your health.
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 26, 2026
Less oil. More control. Better life.
Take the challenge today.#StopObesity pic.twitter.com/MoHdre3Qkw
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार लोगों को मोटापे से निपटने के लिए कुकिंग ऑयल की मात्रा कम करने की सलाह दे चुके हैं।
खाने में तेल के इस्तेमाल को लेकर बरतें सावधानी
खाना पकाने के लिए तेल जरूरी है,लेकिन इसकी अधिकता शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
- एक चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है। खाने में तेल की अधिकता आपके कैलोरी इंटेक को बढ़ा देती है जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है।
- पेट के आसपास जमा चर्बी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं।
कम तेल वाला भोजन पाचन में आसान होता है जबकि तला-भुना खाना पेट भारी करता है। ये गैस, एसिडिटी और सुस्ती बढ़ाता है। ज्यादा तेल वाली चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाने वाली मानी जाती हैं, जिसके कारण हृदय स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।
कम तेल से कैसे घटता है मोटापा?
मोटापा घटाने के लिए सबसे जरूरी है हाई कैलोरी वाली चीजें कम खाना करना और अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करना।
- जब आप खाने में तेल कम करते हैं तो कुल कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाती है। इससे वजन बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है।
- कम तेल वाला खाना शरीर में फैट स्टोरेज को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
- इससे ब्लड शुगर भी स्थिर रहती है और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम हो सकती है।
- जब शरीर को हल्का, संतुलित और पोषक भोजन मिलता है, तो ऊर्जा स्तर बेहतर रहता है और व्यक्ति ज्यादा सक्रिय रहता है। ये भी वजन घटाने के लिए जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X