दुनियाभर में जिस तरह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है, उसके लिए कई अध्ययन मुख्यरूप से खान-पान में गड़बड़ी को प्रमुख कारण बताते हैं। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। गर्मियों में हमें इसपर और भी ध्यान देना चाहिए ताकि फूड पॉइजनिंग सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
Health Tips: लिवर ही नहीं इन अंगों के लिए भी फायदेमंद है कॉफी, बस इन बातों का रखें ध्यान
अक्सर कॉफी को सिर्फ नींद भगाने वाला पेय समझा जाता है, लेकिन रिसर्च बताती हैं कि सीमित मात्रा में बिना चीनी और दूध वाली कॉफी लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। कॉफी पीने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
अध्ययनों में कॉफी को पाया गया है फायदेमंद
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पाया गया कि दिन में 3 से 4 कप कॉफी पीने वाले लोगों में कई प्रकार की बीमारियों के कारण मृत्यु का खतरा 15% तक कम हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से मृत्यु का जोखिम कम पाया गया।
- कॉफी में कैफीन के अलावा क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
- ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं।
- सीमित मात्रा में कॉफी पीने से मानसिक सतर्कता बढ़ती है, थकान कम होती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
अक्सर हम सभी ब्लैक कॉफी को नींद भगाने वाला और शरीर को एक्टिव करने वाला पेय मानते हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में कॉफी लिवर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी पीने से फैटी लिवर से लेकर लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को सुरक्षा देने में मदद करते हैं।
सिर्फ लिवर ही नहीं, कॉफी दिमागी सतर्कता, मेटाबॉलिज्म, पाचन और कुछ मामलों में हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है।
फैटी लिवर वालों के लिए फायदेमंद है कॉफी
अध्ययनों में पाया गया है कि कॉफी फैटी लिवर की समस्या से न सिर्फ आपको बचाती है, बल्कि इसमें सुधार करने में भी मदद करती है।
- जॉन्स हॉप्किंस की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि नियमित रूप से अगर आप दो-तीन कप कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर की बीमारियों का तो खतरा कम होता है।
- कॉफी लिवर में फैट जमने को रोकती है और आपको फैटी लिवर की दिक्कत से बचा सकती है।
- कॉफी लिवर एंजाइम्स को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं।
- कॉफी में कई प्रकार के प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनसे गंभीर क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से भी बचाव किया जा सकता है।
लिवर के अलावा भी इसके कई फायदे
कॉफी सिर्फ लिवर के लिए ही नहीं शरीर के कई अन्य हिस्सों के लिए भी लाभकारी है।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार कॉफी पीने से मूड अच्छा रहता है और यह डिप्रेशन के जोखिम को कम कर सकती है।
- कुछ अध्ययनों में पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के जोखिम में कमी से भी इसके लाभ बताए गए हैं।
- ब्लैक कॉफी पाचन तंत्र को सक्रिय करने और कब्ज जैसी समस्याओं में मदद कर सकती है।
- यह वर्कआउट से पहले ऊर्जा बढ़ाने में भी उपयोगी मानी जाती है।
- कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और कोशिकाओं की सुरक्षा में मदद करते हैं।
----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X