उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। कई दिनों से पारा लगातार 40 या उसके आसपास बना हुआ है। इस तरह की गर्मी हमारी सेहत के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टर किडनी की बीमारियों को लेकर अलर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों थोड़ी सी लापरवाही लू लगने का कारण बन सकती है।
Summer Health: बढ़ती गर्मी कहीं आपको भी न कर दे बीमार, स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?
Garmiyo me kya khana chahiye: गर्मियों में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन कम करना चाहिए। ऐसे भोजन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और पाचन पर नकारात्मक असर पड़ता है। आइए जान लेते हैं इस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मियों में खानपान को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। तला-भुना, मसालेदार, बहुत ज्यादा मीठा, कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीते रहते हैं, पर असल में ये शरीर को राहत देने के बजाय शुगर लेवल और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता हैं।
- हाई-फैट और प्रोसेस्ड फूड पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे एसिडिटी, अपच महसूस होती है।
- ज्यादा नमक वाला भोजन शरीर से पानी की कमी बढ़ा सकता है।
- मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, दही का सेवन करें, ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
गर्मियों में कैसा होना चाहिए खानपान?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार गर्मियों में खूब पानी पाते रहना और पानी से भरपूर फलों-सब्जियों का सेवन जरूरी है।
- तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- खीरा, ककड़ी, खरबूजा और संतरे भी आपको हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
- दही, छाछ और नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत हैं। ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने में सहायक हैं।
- घर का बना हल्का भोजन पाचन को ठीक रखने का सबसे बेहतर विकल्प हैं।
- अंकुरित अनाज, मौसमी फल और हल्का प्रोटीन शरीर को ऊर्जा देते हैं और आपको सेहतमंद रखते हैं।
गर्मियों में क्या नहीं खाना चाहिए
गर्मियों में क्या खाएं, इससे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि क्या न खाएं। डॉक्टर कहते हैं, इन दिनों खान-पान को लेकर थोड़ी सी भी असावधानी आपको बीमार कर सकती है।
- गर्मियों में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और तेल वाली चीजें कम खानी चाहिए। ऐसे भोजन पाचन पर नकारात्मक असर डालते हैं।
- ज्यादा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स मूत्रवर्धक होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।
- बहुत ज्यादा ठंडी चीजें गले और पाचन की गड़बड़ी बढ़ा सकती हैं।
- पैकेज्ड जूस, सोडा और मीठे पेय पदार्थों की जगह सादा पानी, छाछ और नारियल पानी बेहतर विकल्प हैं।
- गर्मियों में बासी खाना, खुले में रखी चीजें बिल्कुल न खाएं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X