सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: लिवर ही नहीं इन अंगों के लिए भी फायदेमंद है कॉफी, बस इन बातों का रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 27 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

अक्सर कॉफी को सिर्फ नींद भगाने वाला पेय समझा जाता है, लेकिन रिसर्च बताती हैं कि सीमित मात्रा में बिना चीनी और दूध वाली कॉफी लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। कॉफी पीने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
how coffee helps liver health know black coffee peene ke kya kya fayde hai
कॉफी - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में जिस तरह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है, उसके लिए कई अध्ययन मुख्यरूप से खान-पान में गड़बड़ी को प्रमुख कारण बताते हैं। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। गर्मियों में हमें इसपर और भी ध्यान देना चाहिए ताकि फूड पॉइजनिंग सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 



डायटीशियन बताते हैं, अगर हम सभी डाइट में कुछ चीजों को सीमित मात्रा में शामिल कर लें तो इसके कई सारे लाभ मिल सकते हैं। कॉफी इन्हीं हेल्दी विकल्पों में से एक है जिसके कई सारे फायदे बताए गए हैं। विशेषतौर पर बिना चीनी और दूध वाली ब्लैक कॉफी आपको गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकती है।

Trending Videos
how coffee helps liver health know black coffee peene ke kya kya fayde hai
बहुत फायदेमंद है कॉफी - फोटो : Adobe stock

अध्ययनों में कॉफी को पाया गया है फायदेमंद

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पाया गया कि दिन में 3 से 4 कप कॉफी पीने वाले लोगों में कई प्रकार की बीमारियों के कारण मृत्यु का खतरा 15% तक कम हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से मृत्यु का जोखिम कम पाया गया।
 

  • कॉफी में कैफीन के अलावा क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। 
  • सीमित मात्रा में कॉफी पीने से मानसिक सतर्कता बढ़ती है, थकान कम होती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how coffee helps liver health know black coffee peene ke kya kya fayde hai
लिवर की बीमारियों में कॉफी - फोटो : Adobe Stock

अक्सर हम सभी ब्लैक कॉफी को नींद भगाने वाला और शरीर को एक्टिव करने वाला पेय मानते हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में कॉफी लिवर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी पीने से फैटी लिवर से लेकर लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को सुरक्षा देने में मदद करते हैं।

सिर्फ लिवर ही नहीं, कॉफी दिमागी सतर्कता, मेटाबॉलिज्म, पाचन और कुछ मामलों में हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। 


फैटी लिवर वालों के लिए फायदेमंद है कॉफी 
 
अध्ययनों में पाया गया है कि कॉफी फैटी लिवर की समस्या से न सिर्फ आपको बचाती है, बल्कि इसमें सुधार करने में भी मदद करती है।
 

  • जॉन्स हॉप्किंस की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि नियमित रूप से अगर आप दो-तीन कप कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर की बीमारियों का तो खतरा कम होता है। 
  • कॉफी लिवर में फैट जमने को रोकती है और आपको फैटी लिवर की दिक्कत से बचा सकती है।
  • कॉफी लिवर एंजाइम्स को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं।
  • कॉफी में कई प्रकार के प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनसे गंभीर क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से भी बचाव किया जा सकता है। 
how coffee helps liver health know black coffee peene ke kya kya fayde hai
लिवर में कॉफी के फायदे - फोटो : Freepik.com

लिवर के अलावा भी इसके कई फायदे

कॉफी सिर्फ लिवर के लिए ही नहीं शरीर के कई अन्य हिस्सों के लिए भी लाभकारी है।
 

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार कॉफी पीने से मूड अच्छा रहता है और यह डिप्रेशन के जोखिम को कम कर सकती है। 
  • कुछ अध्ययनों में पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के जोखिम में कमी से भी इसके लाभ बताए गए हैं। 
  • ब्लैक कॉफी पाचन तंत्र को सक्रिय करने और कब्ज जैसी समस्याओं में मदद कर सकती है। 
  • यह वर्कआउट से पहले ऊर्जा बढ़ाने में भी उपयोगी मानी जाती है।
  • कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और कोशिकाओं की सुरक्षा में मदद करते हैं। 




----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed