फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: घुटनों की सेहत बिगड़ी तो बिगड़ सकता है पूरे फिटनेस का खेल, जानिए कैसे बचाएं खुद को इस परेशानी से

Tue, 18 Aug 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Aug 2026 08:40 AM IST
सार

घुटनों का दर्द सिर्फ चलने-फिरने में परेशानी का कारण नहीं बलता, बल्कि इसका असर आपकी रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि और फिटनेस पर भी पड़ सकता है। दर्द के कारण लोग एक्सरसाइज, वॉकिंग या सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियां कम कर देते हैं, जिससे शरीर की ताकत और ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन
Knee Pain Could Be Stealing Your Fitness Know How to Prevent It
घुटने का दर्द - फोटो : Adobe Stock

घुटनों में दर्द की समस्या सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यह दर्द किसी चोट या फिर कुछ प्रकार की चिकित्सकीय स्थितियां जैसे गठिया, गाउट और संक्रमण आदि के कारण भी हो सकती है। सामान्य स्थितियों में तो यह कुछ उपायों के माध्यम से ठीक हो जाती है, पर आर्थराइटिस जैसी क्रोनिक स्थितियों में यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है।



घुटने का दर्द संपूर्ण शरीर की सेहत को प्रभावित करने वाला हो सकता है। क्रॉनिक स्थितियों में इसका असर जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित करने वाला माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिक वजन या मोटापे के शिकार लोगों में जोड़ों पर तनाव बढ़ जाता है, इसके कारण सामान्य गतिविधियों जैसे चलने या सीढ़ियां चढ़ने तक में भी कठिनाई होती है। इसके अलावा शारीरिक निष्क्रियता भी घुटने के दर्द की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है।

आइए इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में समझते हैं।

Knee Pain Could Be Stealing Your Fitness Know How to Prevent It
घुटनों का दर्द - फोटो : Amarujala.com/AI

पूरे शरीर पर हो सकता है असर

घुटने में होने वाला हर दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन कुछ स्थितियों जैसे चोट, ऑस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों में तनाव आदि का अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो इसके गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घुटने का दर्द शरीर के अन्य हिस्सों में भी समस्या पैदा कर सकता है?
 

  • इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको लंबे समय में घुटने में दर्द है तो कूल्हे, जांघ या पैर के निचले हिस्से के आसपास की मांसपेशियों में समस्या हो सकती है। कई लोगों के लिए चलना-उठना तक भी कठिन हो जाता है।
Knee Pain Could Be Stealing Your Fitness Know How to Prevent It
घुटनों की सेहत कैसे सुधारें - फोटो : Amarujala.com/AI

घुटनों की समस्या से बचाव के लिए व्यायाम जरूरी

नियमित व्यायाम की आदत आपके घुटने की समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकती है।
 

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम, क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को केंद्रित करती है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • शरीर के सक्रिय रहने से वजन को नियंत्रित करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, इससे भी घुटनों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • गठिया जैसी समस्याओं से बचाने में भी व्यायाम की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Knee Pain Could Be Stealing Your Fitness Know How to Prevent It
वजन कंट्रोल रखना जरूरी - फोटो : Freepik.com

वजन को रखें कंट्रोल

  • शरीर का अधिक वजन, घुटने के दर्द को बढ़ाने वाला हो सकता है। यह गठिया के भी कारणों में से एक है। वजन अधिक होने से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है जिससे वहां की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर नियमित व्यायाम किया जाए तो यह वजन को कंट्रोल में रखने और आर्थराइटिस के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। 



जूतों का सही चयन जरूरी

  • अक्सर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं पर खराब क्वालिटी के जूते, ऊंची एड़ी वाली सैंडिल भी जोड़ों और घुटनों में समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए अच्छे और आरामदायक जूते पहनें। विशेषतौर पर जिन लोगों को गठिया की दिक्कत है उन्हें इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। सही जूते एड़ी और घुटनों की कई प्रकार की समस्याओं से आपको बचाने में मददगार हो सकते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed