सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर बनाएं हरा-भरा कबाब, बनाने की रेसिपी है आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020 evening snacks recipe of palak kabab
palak kabab - फोटो : social media

सेहत के साथ स्वाद का कांबिनेशन चाहिए तो पालक एक बेहतरीन ऑप्शन है। सब्जी से लेकर नाश्ते में पालक से एक से बढ़कर एक डिश बनाई जा सकती है। अगर दिवाली के त्योहार पर सेहत के साथ स्वाद भी चाहिए तो पालक के हरे भरे कबाब बेस्ट ऑप्शन है। नाश्ते में बने ये कबाब घर के हर सदस्य को पसंद आएंगे तो आगे की स्लाइड जानें बनाने की रेसिपी।

diwali 2020 evening snacks recipe of palak kabab
spinach
पालक के कबाब बनाने के लिए सामग्री
  • पालक के पत्ते 250 ग्राम
  • चना दाल आधा कप
  • लौंग 2
  • दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
  • 4-5 काली मिर्च के दाने
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • आधा कप ब्रेड का चूरा
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल कबाब फ्राई करने के लिए
diwali 2020 evening snacks recipe of palak kabab
paneer - फोटो : Instagram
कबाब भरने के लिए सामग्री
  • कद्दूकस किया पनीर 100 ग्राम
  • किशमिश 1 बड़ा चम्मच
  • काजू 1 बड़ा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 evening snacks recipe of palak kabab
kabab
कबाब बनाने की विधि

सबसे पहले चने की दाल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें। पालक के पत्तों को साफ करके अच्छे से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद कुकर में दाल, पालक, एक कप पानी, लौंग, दालचीनी, कालीमिर्च और नमक डालकर पकाएं। कुकर की एक सीटी के बाद गैस धीमी करके पालक को 5-6 मिनट तक पकाएं। कुकर ठंडा होने के बाद दाल छानकर पालक के साथ उसे हैंड ब्लेंडर से पीस लें। अब इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिला लें।

विज्ञापन
diwali 2020 evening snacks recipe of palak kabab
kabab - फोटो : social media

इसके बाद पनीर को कद्दूकस करके उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, किशमिश और काजू मिला दें। पालक का मिश्रण लेकर उसे टिक्की का आकार दें। उसके बीच में पनीर वाला मिश्रण भर दें। एक प्लेट में ब्रेड का चूरा फैला लें। अब सारी टिक्कियों को इस चूरे से लपेटकर रख लें। गर्म तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर सुनहरा होने तक सेक लें। आपकी गरमा-गरम टिक्कियां बनकर तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी और कटे हुए प्याज के साथ सर्व करें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed