{"_id":"65506b1ef9d72da0b706aaf7","slug":"diwali-food-and-recipe-in-hindi-easy-dinner-recipe-for-guest-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Food: दिवाली की शाम मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल डिनर, आसानी से बन जाएंगे ये खास पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Diwali Food: दिवाली की शाम मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल डिनर, आसानी से बन जाएंगे ये खास पकवान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 12 Nov 2023 04:43 PM IST
सार
दिवाली की शाम लोगों के घरों में कई मेहमान आते हैं। ऐसे में आप उनके लिए खास पकवान बना सकते हैं।
Diwali Food: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी रौनक घरों के साथ-साथ बाजारों में दिखाई दे रही है। लोग शाम की पूजा के लिए तैयारी कर रहे हैं। शाम में पूजा के दौरान लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं।
दिवाली के दिन जिस तरह से नए-नए कपड़े पहनते हैं, ठीक उसी तरह से इस दिन सभी के घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन सभी का अवकाश भी होता है। इसी के चलते महिलाएं अपने घरों में परिवार वालों के पसंद के हिसाब के खाना तैयार करती हैं।
शाम के समय लोग भी एक-दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए पहले से ही डिनर तैयार करके रख सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है, और इन्हें आप डिनर में परोस सकती हैं।
Trending Videos
2 of 6
Diwali Food and recipe
- फोटो : Istock
कढ़ाई पनीर और बटर रोटी
ये ऐसा डिनर हैं, जो हर किसी को पसंद आता है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रही हैं तो ये आपके लिए काफी सही विकल्प है। इसे बनाने के लिए आपको दिन में ही पनीर की सब्जी तैयार कर लेनी है और रोटी आप लोगों को गर्मागर्म ही बनाकर खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Diwali Food and recipe
- फोटो : Istock
दाल मखनी और जीरा राइस
अगर आप कुछ हल्का बनाने का सोच रही हैं तो शाम के वक्त ही दाल मखनी और जीरा राइस तैयार करके रख लीजिए। इसे आप अपने मेहमानों को परोस सकती हैं। ये हर किसी को पसंद भी आती है।
4 of 6
Diwali Food and recipe
- फोटो : istock
अचारी आलू की सब्जी और पराठा
अगर आप कुछ चटाकेदार बनाने का सोच रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। अचारी आलू की तीखी सी सब्जी और सादा परतों वाला पराठा आपके मेहमानों को खुश कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Diwali Food and recipe
- फोटो : Istock
पिंडी छोले और बटर नान
अपने खाने में अगर आप पंजाबी तड़का लगाना चाहती हैं तो पिंडी छोले और बटर नान एक बेहतर ऑप्शन है। ये शायद ही किसी को नापसंद होता है। ऐसे में आप पिंडी छोले और बटर नान बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।