Noida Employee Protest 2026: आज नोएडा में कर्मचारियों का बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसका असर शहर के कई इलाकों, खासकर नोएडा फेज 2 और आसपास के प्रमुख मार्गों पर देखने को मिल रहा है। इस प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Noida Protest Alert: नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन आज, कैसे करें सुरक्षित यात्रा
Employee Protest News: नोएडा में आज कर्मचारी प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक अलर्ट जारी। जानें कौन से रास्ते बंद हैं, किन बातों का रखें ध्यान और कैसे करें सुरक्षित यात्रा।
घर से निकलने से पहले ध्यान रखें
-
नोएडा फेज 2 और आसपास के रास्तों से बचें।
-
ट्रैफिक अपडेट के लिए गूगल मैप चेक करें
-
मेट्रो का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है
-
अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें
-
पुलिस एडवाइजरी का पालन करें
किन इलाकों में ज्यादा असर?
आज का प्रदर्शन मुख्य रूप से नोएडा फेज 2 और इंडस्ट्रियल बेल्ट के आसपास केंद्रित है। यहां भारी संख्या में कर्मचारियों की भीड़ जुट सकती है, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। आसपास के सेक्टर और कनेक्टिंग रोड भी प्रभावित हो सकते हैं। नोएडा सेक्टर 59 के पास इंडस्ट्रियल एरिया है,जहां कई कंपनी और फैक्ट्रियां हैं। कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन की शुरुआत यहां से की है।
ट्रैफिक और रूट डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट्स पर डायवर्जन लागू किए हैं। मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग के कारण वाहन चालकों को लंबा रास्ता लेना पड़ सकता है। अगर आप दिल्ली या ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक मार्ग अपनाना बेहतर रहेगा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
ऐसी स्थिति में मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सबसे सुरक्षित और आसान विकल्प साबित हो सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के जरिए आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। आटो या ई रिक्शा चालक ट्रैफिक के चलते मनमाना किराया भी वसूल सकते हैं।
समय और प्लानिंग का रखें ध्यान
आज यात्रा करते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। ऑफिस या जरूरी काम के लिए निकलते वक्त कम से कम 30-45 मिनट का अतिरिक्त समय रखें ताकि किसी भी अनपेक्षित देरी से बचा जा सके।
सुरक्षा और प्रशासन की गाइडलाइंस
प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाकर रखें और सुरक्षित मार्गों का ही चयन करें।
कर्मचारी धरना प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी सड़कों पर हैं। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से ये विरोध-प्रदर्शन जारी था जिसने आज उग्र रूप ले लिया। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी को 13 हजार रुपये से बढ़ाया जाए। साथ ही इसमें ओवटराइम जैसी कई और बातें शामिल हैं।