सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   14 April 2026 Bank Holiday Ambedkar Jayanti Holiday Update

14 April 2026 Holiday: 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती की छुट्टी है या नहीं?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 13 Apr 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

NSE Holiday List 2026: 14 अप्रैल 2026 को छुट्टी है या नहीं? जानें एनएसई छुट्टियों की लिस्ट, शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं और अंबेडकर जयंती से जुड़ी पूरी जानकारी।

14 April 2026 Bank Holiday Ambedkar Jayanti Holiday Update
14 अप्रैल को छुट्टी है या नहीं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

14 April ambedkar jayanti 2026 holiday : 14 अप्रैल 2026 की तारीख भारत में कई मायनों में खास है। इस दिन अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित रहती है, जिससे आम लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस दिन बैंक, स्कूल और खासकर शेयर बाजार (NSE) खुले रहेंगे या बंद।

Trending Videos

अगर आप निवेशक हैं या शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इस दिन ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे या नहीं। हर साल NSE अपनी छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें सभी ट्रेडिंग हॉलिडे शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर स्कूल और दफ्तरों में छुट्टी होगी या नहीं, ये भी जानना जरुरी है। इस लेख में जानिए कि 14 अप्रैल को कौन-कौन सी जगहों पर छुट्टी रहेगी। एनएसई हाॅलीडे लिस्ट 2026 में इस दिन का क्या स्टेटस है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


14 अप्रैल को क्यों होती है छुट्टी?

यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में मनाया जाता है और कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश होता है।

इसके अलावा 14 अप्रैल को बैसाखी भी मनाई जा रही है जो कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में प्रमुख तौर पर मनाया जाता है।


14 अप्रैल 2026 छुट्टी का अपडेट

अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को NSE/BSE बंद रहेंगे । इसके अलावा बैंक या सरकारी दफ्तर भी अधिकांश राज्यों में बंद रह सकते हैं। राज्य अनुसार स्कूल काॅलेज में आंबेडकर जयंती की छुट्टी दी जाती है।


क्या 14 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) छुट्टियों की सूची के अनुसार, 14 अप्रैल को ट्रेडिंग बंद रहती है। इसी तरह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भी इस दिन बंद रहता है। इसका मतलब है कि इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।


स्कूल, बैंक और ऑफिस का क्या रहेगा हाल?

अधिकांश सरकारी स्कूल, कॉलेज और बैंक इस दिन बंद रहते हैं। हालांकि, प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी का निर्णय अलग-अलग हो सकता है। इसलिए अपने संस्थान की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करें।


एनएसई हाॅलीडे लिस्ट 2026 में अन्य छुट्टियां

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज हर साल अपनी हॉलिडे लिस्ट जारी करता है, जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर शामिल होते हैं। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, दिवाली और क्रिसमस जैसी छुट्टियां भी शामिल रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed