{"_id":"6361045f4865d139b9552193","slug":"garlic-pickle-recipe-how-to-make-lahsun-ka-achaar-at-home-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: खाने का स्वाद बढ़ा देगा लहसुन का अचार, जानें बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: खाने का स्वाद बढ़ा देगा लहसुन का अचार, जानें बनाने की विधि
रोज के खाने में अक्सर वो स्वाद नहीं होता। जिसकी वजह से जायके को बढ़ाने के लिए लोग चटनी, रायता, अचार को साथ में खाना पसंद करते हैं। अचार तो लगभग हर घऱ में बनता है। खासतौर पर आम का अचार और मिर्चे का अचार। लेकिन इसके अलावा भी कई सारी चीजों के अचार बनाए जाते हैं। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आपने अभी तक लहसुन का अचार नहीं बनाया है तो एक बार ट्राई करें। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नही है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है। तो चलिए जानें कैसे बनेगा लहसुन का अचार।
2 of 4
Spices
लहसुन का अचार बनाने की सामग्री
सौ ग्राम लहसुन का अचार, 3 चम्मच सरसो का तेल, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर दो चम्मच, लाल मिर्च का पाउडर, गुड़ जिसे बारीक कर लें, नमक स्वादानुसार।
मसाले के लिए जरूरत होगी एक चम्मच सरसों के दाने, एक चौथाई चम्मच मेथी के दाने, जीरा, एक चौथाई खड़ी धनिया के बीज, हींग।
3 of 4
लहसुन का अचार
- फोटो : istock
लहसुन का अचार बनाने की विधि
लहसुन का अचार बनाने के लिए किसी पैन में सरसो का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन और हल्दी पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि लहसुन नर्म ना हो जाए। फिर इसमे अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं। दो से तीन मिनट में इसे चम्मच से चलाते हुए पकाएं। साथ में लहसुन में लाल मिर्च पाउडर, गुड़ और नमक डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लहसुन का अचार
- फोटो : instagram
इसे पकाएं और गुड़ को पिघल जाने दें। ध्यान रहे कि इसे चलाते रहें। जिससे कि सारे मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं। इसमे ख़ड़े मसालों का पाउडर डाल दें और मिलाएं। बस अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस पर से उतार लें। ठंडा हो जाने दें और किसी कांच के जार में भरकर रख दें। ये अचार एक सप्ताह बाद खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।