{"_id":"62b2e5bd7806ff109e2dec28","slug":"healthy-food-recipes-how-to-make-papad-cone-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें पापड़ कोन, बड़े भी करेंगे पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें पापड़ कोन, बड़े भी करेंगे पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पापड़ कोन चाट
- फोटो : instagram/salonisgram
Link Copied
बच्चों को पूरे दिन कुछ ना कुछ नया और टेस्टी खाने का दिल करता है। ऐसे में आप उन्हें अनहेल्दी और बाहर का खाना तो बिल्कुल भी नहीं देंगी। लेकिन घर में हर वक्त कुछ स्पेशल बनाने में समय की जरूरत होती है। ऐसे में आप पापड़ कोन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे मात्र दस मिनट में फटाफट बनाया जा सकता है। टेस्टी होने के साथ ही ये हेल्दी भी है और शाम की भूख का स्वादिष्ट हल भी। जिसे बच्चों के साथ ही बड़े भी चाव से खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा पापड़ कोन।
Trending Videos
2 of 5
पापड़ कोन चाट
- फोटो : instagram/salonisgram
पापड़ कोन बनाने की सामग्री
पापड़ दो से तीन, प्याज दो, धनिया की पत्तियां बारीक कटी हुई, चाट मसाला एक चम्मच, आलू भुजिया आधा कप, बेसन वाली भुजिया आधा कप, टमाटर दो, नमक स्वादानुसार, स्वीट कॉर्न आधा कप, उबला आलू एक, ककड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पापड़
- फोटो : pixabay
पापड़ कोन बनाने की विधि
सबसे पहले प्याज को छीलकर बारीक छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ में टमाटर और खीरा को भी काटकर रख लें। कॉर्न को उबालकर पानी छान लें। धनिया पत्ता इसमे मिला लें। किसी बाउल में कटे हुए प्याज के साथ कटा ककड़ी और टमाटर मिलाएं। हरी धनिया की पत्तियों को भी इसी में मिला लें। साथ में कॉर्न का पानी छानकर मिला लें। हरी मिर्च बच्चों के स्वाद के अनसुार डालें। उबले आलू के बेहद छोटे टुकड़े करके इसमे मिला दें। साथ में आलू भुजिया को भी मिला लें।
4 of 5
पापड़ की रेसिपी
- फोटो : Istock
अब इन सारी सब्जियों में नमक और नींबू का रस मिला दें। अच्छे से मिक्स कर एक तरफ रख दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। अब तेल में मसाला पापड़ को दो भाग में कर के तल लें। जब ये पापड़ गर्म और नर्म हो तभी इन्हें कोन का आकार देकर रख लें। पापड़ को कोन का आकार देने के लिए कड़ाही से पापड़ को निकालते ही मोड़ लें। अगर आप बड़ी कोन बनाना चाहते हैं तो पापड़ को दो भाग में ना करें।
विज्ञापन
5 of 5
papad
- फोटो : pixabay
बस इन सारी कोन में सब्जियों के चटपटे से मिश्रण को भर दें। ऊपर से चाहे तो थोड़ा सा केचप भी लगाकर सजा दें। बस तैयार है आपका चटपटा पापड़ कोन। इसे आप चाय के साथ या फिर ऐसे ही शाम के स्नैक्स में सर्व कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।