सब्सक्राइब करें

Recipe: सुबह के नाश्ते में तैयार करें मूंग का चीला, पौष्टिक तत्वों से भरपूर है रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 21 Jun 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Breakfast Recipes How To Make Moong Ka Chilla Recipe In Hindi
moong dal - फोटो : iStock

सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा होना चाहिए जो ना केवल भूख को खत्म करें। बल्कि इससे सेहत को भी फायदा हो। ऐसे में आप अगर रोज पोहा और उपमा जैसे ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो चुके हैं। तो इस बार मूंग का चीला बनाकर देखें। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी सुपाच्य होते हैं। और घर के छोटे से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद भी आएंगे। साथ ही इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नही है। तो चलिए जानें क्या है मूंग का चीला बनाने की विधि।

Trending Videos
Breakfast Recipes How To Make Moong Ka Chilla Recipe In Hindi
chilla - फोटो : facebook
मूंग का चीला बनाने की सामग्री
मूंग की दाल सौ ग्राम, टमाटर एक. प्याज एक, चुकंदर, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरी धनिया बारीक कटी हुई, चाट मसाला, बेकिंग सोडा, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Breakfast Recipes How To Make Moong Ka Chilla Recipe In Hindi
chilla - फोटो : instagram
मूंग का चीला बनाने की विधि
मूंग का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धोकर साफ कर लें। फिर उसे कम से कम 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।  किसी बाउल में सारी सब्जियों टमाटर, चुकंदर, प्याज को काटकर रख ले। दो घंटे बीत जाने के बाद मूंग दाल के पानी को छान लें और उसे मिक्सर जार में डाल दें। जार में अदरक के टुकड़े और लहसुन थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। दाल को पीसते समय पानी कम ही डालेंं। जिससे कि पेस्ट गाढ़ा बनकर तैयार हो।

 

Breakfast Recipes How To Make Moong Ka Chilla Recipe In Hindi
chilla - फोटो : Facebook

मूंगदाल के पेस्ट को किसी बाउल में निकालकर उसमे बेकिंग सोडा, नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें। एक बार फेंट लें। नॉनस्टिक पैन लें और उसे गर्म करें। उस पर तेल डालकर फैला दें। जब तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो उस पर मूंग के पेस्ट को डालकर फैलाएं। फिर उसके ऊपर कटी हुई सब्जियों को डालें और साथ में हरा धनिया भी डाल दें। ऊपर से चाट मसाला और नमक डालकर पकने दें। कलछी की सहायता से इसे अच्छे से दबाएं। जिससे कि सारी सब्जियां उस पर चिपक जाएं। 

विज्ञापन
Breakfast Recipes How To Make Moong Ka Chilla Recipe In Hindi
chilla

एक तरफ अच्छे से सिंक जाने के बाद धीरे से इसे पलट दें। दोनों ओर से तेल लगाकर अच्छे से सेंके। बस तैयार है स्वादि्ष्ट मूंग का चीला। इसे चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। सुबह के नाश्ते के लिए ये परफेक्ट डिश है। मूंग का चीला बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तवे पर बैटर थोड़ा सा ज्यादा ही हो। जिससे कि चीला मोटा बनें, नहीं तो तवे पर बैटर चिपक जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed