सब्सक्राइब करें

Recipe: रोज के खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये चटनी, जानें कैसे बनेगा हरी मिर्च का ठेचा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Jun 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Make Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe in Hindi
green chilli - फोटो : pixabay

रोज के खाने में अगर सलाद, रायता या चटनी ना हो तो स्वाद नही आता। लेकिन अगर समय की कमी की वजह से रोज चटनी नहीं बना पातीं। तो इस हरी मिर्च के ठेचे को बनाकर रख लें। ये तीन से चार दिन आराम से चल जाएगी। दरअसल, हरी मिर्च का ठेचा एक तरह की महाराष्ट्रियन चटनी है। जिसे हरी मिर्च के साथ मूंगफली डालकर बनाया जाता है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए जानें क्या है हरी मिर्च का ठेचा बनाने की विधि।

Trending Videos
Today’s Kitchen Know How to Make Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe in Hindi
peanut - फोटो : pexel
हरी मिर्च का ठेचा बनाने की सामग्री

एक चौथाई कप कटी हुई हरी मिर्च, तीन चम्मच कच्ची मूंगफली, दो चम्मच तेल, आठ से दस लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई, एक चौथाई कप हरी धनिया, नमक स्वादानुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Make Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe in Hindi
green chilli
हरी मिर्च का ठेचा बनाने की विधि

हरी मिर्च का ठेचा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन को गर्म करें। मूंगफली डालकर भूनें। जब मूंगफली भुन जाए तो इसे ठंडा कर लें फिर इसका छिलका उतारकर किनारे रख लें। ध्यान रहे कि मूंगफली को ड्राई ही रोस्ट करें नहीं तो छिलका उतारने में दिक्कत होगी। पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमे हरी मिर्च डालकर मिलाएं। ढक्कन से ढंक दें और दो से तीन मिनट के लिए पकने दें। 

Today’s Kitchen Know How to Make Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe in Hindi
green chilli - फोटो : social media

लहसुन डालें और मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए और पकाएं। इस मिर्च वाले मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो सारे मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। बस तैयार है हरी मिर्च का ठेचा। इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर रख लें और जब जरूरत हो इस्तेमाल करें। हरी मिर्च का ठेचा ब्रेकफास्ट में पराठे या फिर महाराष्ट्री की डिश थालीपीठ के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही आप इसे रोटी या चावल के साथ लंच या डिनर में भी सर्व कर सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed