{"_id":"62af22dbcb2197070d15c343","slug":"sewai-recipe-make-three-types-of-sewai-with-upma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sewai Recipe: सेवईं से बना सकती हैं इतनी सारी डिश, एक बार जरूर करें ट्राई","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sewai Recipe: सेवईं से बना सकती हैं इतनी सारी डिश, एक बार जरूर करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:53 PM IST
सेंवई को वैसे तो लोग मीठे डेजर्ट के रूप में ही जानते हैं। लेकिन मीठे डेजर्ट में भी सेवईं बनाने के कई सारे तरीके हैं। इसके साध ही शाम की चाय के साथ आप सेंवई से उपमा भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें सेंवई की ऐसी ही चार डिश। जिसे आप एक बार जरूर बनाकर ट्राई करें। फिर देखिए कैसे हर रोज इसकी डिमांड होगी।
Trending Videos
2 of 4
सेवई
सेंवई उपमा
सेवईं उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सेवईं को भून लें। सेवईं भूनने के लिए कड़ाही में देसी घी गर्म करें और फिर सेवईं को सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसे किनारे रख लें। उसी कड़ाही में देसी घी की मात्रा बढ़ाकर मूंगफली तल लें। फिर छोटे आकार में कटे आलूओं को भी तलकर निकाल लें। अब पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। साथ में राई भी डालें। राई के लाल होने के बाद छोटे आकार में कटा प्याज डालकर भून लें। फिर इसमे कटे हुए टमाटर डालें। साथ में नमक भी स्वादानुसार डाल दें। टमाटर को अच्छी तरह से पका लें। जब टमाटर पक जाए तो फिर मूंगफली और आलू डालें। साथ में पानी डालकर उबाल आने दे। फिर भुनी हुई सेवईं डालें। अब इसे पानी सुखाने तक पकाएं। बस जब सेवईं पक जाए तो इसे गैस पर से उतार लें। और गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
sewai
- फोटो : सोशल मीडिया
सेवईं की खीर
सेवईं को देसी घी डालकर कड़ाही में भून लें। साथ में इसके काजू और बादाम को भी भूनकर रख लें। एक पैन में दूध डालकर उबालें। जब ये उबल जाए तो इसमे भुनी हुई सेवईं डालकर पकाएं। चम्मच से चलाते रहें। सबसे आखिर में इलायची पाउडर डालकर कुछ देर पकाएं। बस गार्निशिंग के लिए काजू और बादाम के साथ मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडाकर कर परोसें।
4 of 4
सेवई
चाशनी वाली सेवईं
सूखी मीठी सेवईं बनाने के लिए सेवईं को देसी घी में भूनकर रख लें। फिर किसी बर्तन में चीनी और पानी को पका लें। जब ये पक जाए तो सबसे आखिर में दूध डालकर उवाल लें। सबसे आखिर में भुनी हुई सेवईं डालकर बर्तन से ढंक दें। फिर इसे मध्यम आंच पर कुछ देर पकने दें। जब सेवईं पक जाए और दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दे। मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डालकर गर्मागर्म या फिर ठंडाकर परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।