{"_id":"62aec09917aac8351213398c","slug":"today-s-kitchen-know-these-instant-breakfast-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: सुबह के नाश्ते में कम है समय तो फटाफट बनाएं थालीपीठ, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: सुबह के नाश्ते में कम है समय तो फटाफट बनाएं थालीपीठ, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:50 PM IST
सुबह की भागदौड़ के बीच अगर कुछ हेल्दी नाश्ता चाहिए तो आप थालीपीठ बनाकर तैयार कर सकती है। ये नाश्ता ना केवल पौष्टिक होगा बल्कि सुबह की भूख को भी खत्म करेगा। थालीपीठ को आप आसानी से टिफिन में पैक कर भी ले जा सकते हैं। महाराष्ट्रियन डिश थालीपीठ काफी मशहूर नाश्ता है और सेहस से भरपूर भी। अक्सर फटाफट नाश्ते के चक्कर में लोग पोहा, उपमा ही बनाते हैं। जिसे खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में थालीपीठ एक बढिया और नया नाश्ता हो सकता है। तो चलिए जानें क्या है थालीपीठ की रेसिपी।
Trending Videos
2 of 4
cabbage
- फोटो : istock
थालीपीठ बनाने के लिए सामग्री
तीन चम्मच गेंहू का आटा, तीन चम्मच बेसन, साथ में आप चाहें तो बाजरे और ज्वार का आटा भी ले सकती हैं। पत्तागोभी बारीक कटी हुई, दो प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, धनिया जीरा पाउडर, कटी हुई हरी धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकतानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
गूंथा आटा
- फोटो : Istock
थालीपीठ बनाने की विधि
किसी बर्तन में गेंहू के आटे के साथ बेसन, ज्वार और बाजरे के आटे को मिलाकर रख लें। फिर इसमे बारीक कटी पत्तागोभी, हरी मिर्च, प्याज बारीक कटा डाले। साथ में धनिया जीरा का पाउडर और कटी हुई हरी धनिया भी डाल लें। नमक डालकर अच्छे से मिला लें। बस सारी सामग्री को मिलाकर पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को बहुत ज्यादा नर्म या कड़ा ना रखें। रोटी के जैसा आटा गूंथने से ये आसानी से बेलते बनेंगे।
4 of 4
पराठे
- फोटो : Istock
प्लेन सतह पर गूंथे हुए आटे की गोलियां बनाकर बेल लें। तवे को गर्म करें और उस पर तेल डालकर फैला लें। फिर इस पर बेली हुई रोटियों को डाल दें। ऊपर भी तेल डालकर दोनों तरफ से दबाकर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसी तरह से बाकी की थीलीपीठ को भी तैयार कर लें। बस गर्मागर्म रायता या चटनी के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।