{"_id":"637b11685f076e30e07ecd00","slug":"kids-special-snacks-how-to-make-honey-chilli-carrot-and-fried-carrot-know-recipes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe Of The Day: सेहतमंद गाजर से तैयार करें हनी चिली कैरेट और फ्राईड कैरेट, बच्चों के लिए है हेल्दी स्नैक","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe Of The Day: सेहतमंद गाजर से तैयार करें हनी चिली कैरेट और फ्राईड कैरेट, बच्चों के लिए है हेल्दी स्नैक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 21 Nov 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गाजर की रेसिपी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चे अक्सर जंकफूड की डिमांड करते हैं। तो आप घर में ही उनके लिए अलग-अलग तरीके की डिश बनाती होंगी। घर में बनाने के बावजूद ये जंकफूड भी उतने ही नुकदानदायक होते हैं। ऐसे ेमें हर मां इन जंकफूड का हेल्दी विकल्प खोजती रहती है। ्अगर आपका बच्चा भी फ्रेंच फ्राईज और चिली पोटैटो का दीवाना है। तो उसे स्नैक्स में आलू की बजाय गाजर से तैयार फ्राईड दें। ये ना केवल खाने में टेस्टी होंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेंगे। बच्चों को ये रेसिपी जरूर खिलाएं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें आलू की बजाय गाजर से तैयार फ्रेंज फ्राईज और हनी चिली कैरेट।
2 of 4
गाजर की रेसिपी
- फोटो : istock
फ्रेंच फ्राईज
फ्रेंच फ्राईज तो आपने बहुत बार खाया होगा। आलू से बने ये फ्राईज कैलोरी में बहुत ज्यादा होते हैं। जिसे लगातार खाने से फैट बढ़ने लगता है। अगर आपका बच्चा भी हमेशा फ्रेंज फ्राईज की डिमांड करता है तो आप उसे गाजर से बनें फ्रेंच फ्राईज खिलाएं। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी गाजर, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, तलने के लिए तेल।
3 of 4
गाजर की रेसिपी
- फोटो : instagram
गाजर के फ्रेंच फ्राईज बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर ऊपरी परत को साफ कर दें। फिर इनके पतले और आधा इंच लंबे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को उबलते नमक मिले पानी में डालकर हल्का सा पका लें। इतना ही पकाएं कि ये नर्म ना हो जाएं। बस पानी को छानकर गाजर अलग रख लें। किसी बाउल में कॉर्नफ्लोर लें। इसमे सारे उबले गाजर के टुकड़ों को डालकर मिक्स कर लें। तेल गर्म करें और गाजर को डीप फ्राई कर लें। बस ऊपर से कुटी काली मिर्च और नमक डालकर बच्चों को खाने के लिए दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गाजर की रेसिपी
- फोटो : istock
बनाएं हनी चिली कैरेट
हनी चिली पोटैटो तो बहुत पसंद आता है। आप गाजर को भी आलू की तरह ही बना सकती हैं। सबसे पहले गाजर को उबालकर रख लें। इनके टुकड़े करके कड़ाही में प्याज, लहसुन के साथ भूनें। इसमे सोया सॉस, विनेगर, चिली सॉस डालें। साथ में शहद और शिमला मिर्च डालें। अच्छी तरह से भूनकर तैयार कर लें हनी चिली कैरेट।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।