सुबह के नाश्ते के लिए अक्सर हम कुछ ऐसा बनाने के बारे में सोचते हैं। जो सुबह की भागदौड़ में फटाफट तैयार हो जाए और पेट भी भर जाए। रोज वहीं पोहा, उपमा और ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार ब्रेकफास्ट में तैयार करें कॉर्न सलाद। अगर आपको सादा कॉर्न सलाद थोड़ा फीका लगता है, तो आप इसे मसालों के साथ थोड़ा चटपटा भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेका स्पाइसी कॉर्न सलाद।
Recipe Of The Day: सेहतमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट भी लगता है कॉर्न, इस विधि से बनाएं मसालेदार कॉर्न सलाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार कप स्वीट कॉर्न, दो कप दूध, दो कप पानी, एक छोटा चम्मच नमक, आधा चम्मच काली मिर्च
सलाद की ड्रेसिंग बनाने के लिए चाहिए एक चम्मच अमचूर पाउडर, दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, काला नमक, सादा नमक, चीनी, भुना जीरा पाउडर।
सलाद बनाने के लिए चाहिए लाल शिमला मिर्च, प्याज बारीक कटा हुआ, स्प्रिंग अनियन या हरा प्याज, खीरा, टमाटर, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला, सलाद का पत्ता, नींबू का रस।
सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें। कॉर्न उबालने के लिए किसी गहरे बर्तन में दूध, पानी, नमक, काली मिर्च डाल दें। फिर कॉर्न को उबाल लें। करीब पांच मिनट तक पकने के बाद सारा पानी छान लें। छने हुए पानी को फेंके नहीं। इस पानी से आप चावल या परांठे का आटा गूंथ सकते हैं। उबले कॉर्न को पूरी तरह से ठंडा हो जाने दें।
किसी दूसरे बाउल में अमचूर पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जिससे कि इसमे गुठलियां ना पड़ जाएं। अब पैन में पानी और अमचूर का पेस्ट डालें। साथ में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक, चीनी और भुना जीरा डालकर उबालें। इसे तबतक उबालें जब तक कि पानी गाढ़ा होकर चटनी का रूप ना लें। चटनी जितना गाढ़ा होते ही गैस बंद कर दें और पैन को किनारे ठंडा होने के लिए रख दें।
अब शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर को बारीक काट लें। खीरा भी काट लें और इसमे नमक, चाट मसाला मिला दें। सलाद के पत्ते और नींबू का रस डालें। उबले कॉर्न डालकर मिक्स करें। इसके ऊपर से ड्रेसिंग के लिए तैयार अमचूर की चटनी को डालें और अच्छी तरह से चम्मच की मदद से चलाएं। बस तैयार है स्पाइसी कॉर्न सलाद। इसे परोंसे और स्वाद का आनंद उठाएं।