फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: रोज के खाने से हो गए हैं बोर तो तैयार करें वेज कोल्हापुरी, बनाने की रेसिपी है आसान

Tue, 08 Feb 2022 12:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Feb 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
make veg kolhapuri easy recipe
सब्जियां

रोज के खाने में कुछ नया स्वाद लाना चाहती हैं। तो इस बार लंच या डिनर के लिए वेज कोल्हापुरी सब्जी बनाकर तैयार करें। महाराष्ट्र की ये डिश लगभग पूरे उत्तर भारत मे भी पसंद की जाती है। तीखी और चटपटी नारियल की ग्रेवी के साथ इसे तैयार किया जाता है। तो अगर इस बार आप सब्जी के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने की सोच रही हैं तो वेज कोल्हापुरी जरूर ट्राई करें। आगे की स्लाइड में जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी। 

make veg kolhapuri easy recipe
सब्जियां
वेज कोल्हापुरी बनाने के लिए जरूरत होगी एक गोभी कटी हुई, दो से तीन गाजर टुकड़ों में कटी हुई, दो छोटे आलू टुकड़ों में कटे हुए, आधा कप मटर, एक प्याजा टुकड़ो में कटे हुए, एक शिमला मिर्च कटी हुई। 

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरत होगी जीरा, काली मिर्च के दाने. एक इंच दालचीनी, दो से तीन लौंग, पांच से छह साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया, फ्रेश नारियल कद्दूकस किया हुआ, एक चम्मच तेल, छोटी इलायची. दालचीनी, साबुत लाल मिर्च. हल्दी, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला, तेल

make veg kolhapuri easy recipe
सब्जियां

सबसे पहले गोभी और आलू को छीलकर हल्का सा पका लें। अब एक पैन में तेल डालकर इन पकी हुई सब्जियों को भूनकर निकाल लें। अब इसी पैन में मटर, गाजर और शिमला मिर्च के साथ ही प्याज को भी भूनकर हटा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make veg kolhapuri easy recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक दूसरी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसमे जीरा, साबुत काली मिर्च, खड़ी धनिया, लौंग, दालचीनी और लाल मिर्च को रोस्ट करें। साथ में फ्रेश नारियल डालकर भूनें। इस मिश्रण को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। किसी कड़ाही में तेल गर्म करें और इस पेस्ट को डालकर भूनें। जब ये भून जाए तो तेल छोड़ने लगेगा। 

विज्ञापन
make veg kolhapuri easy recipe
सब्जी - फोटो : Istock

छोटी इलायची, साबुत लाल मिर्च डालें। साथ में बारीक कटी प्याज डालकर भूनें। साथ में टमाटर डालें। धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमे तैयार पेस्ट मिलाएं। और तेल छोड़ने तक भूनें। इसमे सारी सब्जियों को मिलाएं। पानी डालकर दो से तीन मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर मे गरम मसला डालकर मिक्स करें और सर्विगं बाउल में निकालकर रोटी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed