सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: जानिए नवरात्रि के मौके पर व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 02 Apr 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2019 navratri special food

6 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। इस खास मौके पर ज्यादातर लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। ताकि आपका व्रत पूरा हो सके और मां दुर्गा का आशिर्वाद बना रहे। 

Trending Videos
Navratri 2019 navratri special food

जानिए व्रत रखने के फायदे
व्रत रखने से शरीर की पाचन क्रिया को आराम मिलता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। हालांकि व्रत रखने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि ध्यान न रखने से इन व्रतों का उल्टा असर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2019 navratri special food

क्या खाना चाहिए
नवरात्रि के मौके पर लोग मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा करते हैं। इस दौरान लोग साफ-सफाई और खाने-पीने की चीजों पर विशेष ध्यान देते हैं। इन नौ दिनों के दौरान लोग सादा भोजन का सेवन करते हैं। व्रत के दौरान सिंघारे के आटे को व्रत में शुभ माना जाता है। व्रत में सिंघारे के आटे की पूरियां और हलवा बना कर आप खा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो सिंघारे के आटे के पकौड़े भी बना सकती हैं। 

Navratri 2019 navratri special food

लंच में साबूदाने से बना कोई भी खाना दही के साथ खाया जा सकता है। अगर आपको फ्राई चीजें पसंद नहीं है तो साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं आप। इसके अलावा आप फास्ट के दौरान कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। कुट्टू के आटे बनी चीजें खाने से भूख कम लगती है। 

विज्ञापन
Navratri 2019 navratri special food

आलू के साथ-साथ शकरकंद का भी इस्तेमाल आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के वक्त टाइम पर आप ब्रेकफास्ट में स्किम्ड मिल्क के साथ फल भी खा सकती हैं। हालांकि कोशिश करें की व्रत में दिन भर में एक बार जरूर दूध पीएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed