सब्सक्राइब करें

Navratri Bhog Recipe: दुर्गा नवमी पर लगाएं काले चने का भोग, बिना लहसुन-प्याज के यूं बनाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
navratri 2022 bhog recipe make kale chane ki sabji without onion garlic
नवरात्रि कन्या पूजन में खिलाएं काले चने की सब्जी - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 26 अक्टूबर से हो रही हैं। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा होती है। घरों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति जलाई जाती है। वहीं देवी दुर्गा को हर दिन भोग में भी अलग-अलग चीजें चढ़ाई जाती हैं। महानवमी वाले दिन हलवा-पूड़ी के साथ ही काले चने का भोग लगाया जाता है। जिसे बाद में कन्याओं को भी खिलाया जाता है। अगर आप भी देवी मां को चढ़ाने के लिए काले चने बनाने वाली हैं। तो बिना लहसन प्याज के भी इसे स्वादिष्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है बिना लहसुन-प्याज के काले चने की सब्जी बनाने की रेसिपी।

Trending Videos
navratri 2022 bhog recipe make kale chane ki sabji without onion garlic
भीगे हुए काले चने - फोटो : istock
काले चने की सब्जी बनाने की सामग्री

सौ ग्राम काले चने, करी पत्ता, तीन से चार हरी मिर्ची, दो टमाटर, तेल, एक चम्मच जीरा, राई, हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आधा चम्मच अमचूर पाउडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2022 bhog recipe make kale chane ki sabji without onion garlic
chana sabji
काले चने की सब्जी बनाने की विधि

काले चने की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को एक रात पहले ही किसी बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन भीगे चनों को साफ पानी से धो लें। फिर इन्हें कूकर में डालकर एक चम्मच नमक डालें और गैस पर चढ़ाकर सीटी आने दें। चार से पांच सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं। जीरा चटकने के बाद इसमे थोड़ी सी राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।

navratri 2022 bhog recipe make kale chane ki sabji without onion garlic
भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : Istock

तड़का लगाने के बाद तेल में बारीक कटे तीन से चार टमाटर और हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। आप चाहें तो टमाटर को पकाने के लिए थोड़ा सा नमक भी डाल सकती हैं। नहीं तो टमाटर को ढंककर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये पक जाए तो इस पर ऊपर से चने का मसाला डालें। साथ में स्वादानुसार नमक भी मिला दें। अब पके हुए चने को इसमे डालकर अच्छी तरह से चलाएं और कुछ देर के लिए ढंककर पकने दें। जब चने और मसाले पककर मिक्स हो जाएं। तो सबसे आखिर में हरी धनिया बारीक काटकर डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed