सब्सक्राइब करें

Navratri Day 8 Bhog: कल है दुर्गा अष्टमी, महागौरी को क्या भोग लगाएं? जानिए प्रिय प्रसाद और विधि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 07:18 PM IST
सार

Mata Mahagauri Prasad Recipe: दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी को क्या भोग लगाएं? जानिए नारियल, खीर और हलवे की आसान रेसिपी और पूजा विधि हिंदी में।

विज्ञापन
Navratri Day 8 Bhog Durga Ashtami Mahagauri Prasad Recipe in hindi
अष्टमी तिथि पर भोग में क्या बनाएं - फोटो : Amar ujala

Durga Ashtami Bhog Recipe in Hindi: दुर्गा अष्टमी का दिन नवरात्रि का आठवां और बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है, जो शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। 2026 में नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि 26 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन देवी महागौरी का विशेष पूजन करें। साथ ही उनके प्रिय रंग को श्रृंगार में शामिल करें। मां महागौरी को सफेद वस्त्र, नारियल और मीठे भोग विशेष रूप से प्रिय होते हैं।



आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी कब है। इस दिन माता महागौरी को भोग में क्या अर्पित करें और घर पर उनके प्रिय भोग को कैसे बनाया जा सकता है। 

Trending Videos
Navratri Day 8 Bhog Durga Ashtami Mahagauri Prasad Recipe in hindi
महागौरी - फोटो : Amar Ujala

माता महागौरी को भोग में क्या चढ़ाएं?

दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी को नारियल, सफेद मिठाई, हलवा और खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से नारियल से बने प्रसाद उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। इन भोगों को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 8 Bhog Durga Ashtami Mahagauri Prasad Recipe in hindi
नारियल - फोटो : Adobe Stock

नारियल की खीर बनाने का तरीका


सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

  • 1 लीटर दूध

  • 1/2 कप चीनी

  • 4-5 इलायची

  • ड्राई फ्रूट्स

Navratri Day 8 Bhog Durga Ashtami Mahagauri Prasad Recipe in hindi
kheer - फोटो : instagram

खीर बनाने की विधि

स्टेप 1-
दूध को उबालें और धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 2- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
स्टेप 3- 10-15 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4- चीनी और इलायची मिलाएं।
स्टेप 5- ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद करें।

खीर को ठंडा या गर्म, दोनों तरह से भोग लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Navratri Day 8 Bhog Durga Ashtami Mahagauri Prasad Recipe in hindi
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

नारियल का लड्डू या बर्फी बनाने की विधि

आप चाहें तो नारियल के लड्डू या नारियल की बर्फी भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए 200 ग्राम नारियल के बुरादे में दो चम्मच घी, मिलाकर 3-4 मिनट तक भूल नें। फिर एक कप दूध, 150 ग्राम चीनी या कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। जब यह मिश्रण ठंडा होने लगे तो लड्डू का शेप देकर सूखे नारियल के बुरादे में लपेटें। इस मिश्रण को प्लेट पर फैलाकर बर्फी के शेप में भी काट सकते हैं। ठंडा होने पर खाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed