सब्सक्राइब करें

Yoga For Joint Pain: इन योगासन से दूर होगा घुटनों का दर्द, जानें सही तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 04:43 PM IST
सार

Knee Pain Relief: घुटनों के दर्द में ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन और सेतु बंधासन जैसे योगासन फायदेमंद होते हैं। ये आसन जोड़ों को मजबूत बनाते हैं और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Yoga For Knee Pain Relief Ghutno Ke Dard Ka ilaj Yoga
गठिया - फोटो : Freepik.com

Yoga For Knee Pain: आजकल बढ़ती उम्र, गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने के कारण घुटनों का दर्द आम समस्या बन गया है। अगर आप दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते तो कुछ खास योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है।



योग के कई फायदे हैं। योगाभ्यास से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सूजन और दर्द में कमी आती है। शरीर में लचीलापन बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

हालांकि ध्यान रखें कि अगर दर्द ज्यादा हो तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। धीरे-धीरे अभ्यास करें। किसी भी आसन में दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। सही तकनीक का पालन करें और शुरुआत में एक्सपर्ट की निगरानी में अभ्यास करें।

घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अगर बुजुर्ग लोग, गठिया के मरीज और चोट व सर्जरी के बाद अभ्यास कर रहे हैं तो खास सावधानी रखें। 

Trending Videos
Yoga For Knee Pain Relief Ghutno Ke Dard Ka ilaj Yoga
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

घुटनों के दर्द के लिए असरदार योगासन 
 

ताड़ासन


इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं।पूरे शरीर को खींचें और 10-15 सेकंड तक होल्ड करें। ताड़ासन के अभ्यास से शरीर का संतुलन और घुटनों की मजबूती बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Knee Pain Relief Ghutno Ke Dard Ka ilaj Yoga
वज्रासन - फोटो : pexel

वज्रासन

इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें। अब एड़ियों पर बैठकर पीठ सीधी रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। वज्रासन का अभ्यास जोड़ों में लचीलापन बढ़ाता है।

Yoga For Knee Pain Relief Ghutno Ke Dard Ka ilaj Yoga
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट कर हाथों की मदद से ऊपरी शरीर उठाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें। भुजंगासन करने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है।

विज्ञापन
Yoga For Knee Pain Relief Ghutno Ke Dard Ka ilaj Yoga
सेतुबंधासन - फोटो : Istock

सेतु बंधासन

सेतुबंधासन में शरीर की मुद्रा किसी ब्रिज की तरह होती है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर कूल्हों को ऊपर उठाएं। सेतुबंधासन से घुटनों और जांघों को मजबूती मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed