सब्सक्राइब करें

Yoga For Shoulder Pain: घर बैठे कंधे का दर्द करें ठीक, अपनाएं ये आसान योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 09:59 AM IST
सार

Pain Relief Yoga Asanas: कंधे के दर्द के लिए भुजंगासन, गोमुखासन, गरुड़ासन, मार्जरी-व्यग्रासन और ताड़ासन जैसे योगासन बेहद फायदेमंद होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाते हैं।

विज्ञापन
Yoga Poses For Shoulder Pain Relief in hindi Kandhe Ke Dard Ke liye Yoga
कंधे का दर्द - फोटो : Adobe Stock

Kandhe Me Dard Ke liye Yoga: आजकल लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल इस्तेमाल करने से कंधे का दर्द आम समस्या बन गया है। गलत पोश्चर, तनाव और एक्सरसाइज की कमी इसके मुख्य कारण हैं। कंधों में दर्द लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने का कारण होता है। इसके अलावा गलत पोश्चर, स्ट्रेस और टेंशन की वजह से भी कंधों में दर्द रहता है। साथ ही एक्सरसाइज की कमी भी दर्द का एक कारण हो सकती है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार तरीका है, जो बिना दवा के दर्द से राहत दिला सकता है। 



ध्यान रखें कि योग धीरे-धीरे करें। दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लें। सही तकनीक का पालन करें। अचानक झटके से बचें। शुरुआती समस्या में योग के जरिए बिना दवा के दर्द से राहत पाई जा सकती है। योगासन शरीर को लचीला बनाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह मानसिक तनाव भी कम करता है। आइए जानते हैं कंधों में दर्द होने पर कौन सा योगासन करना चाहिए।

 

Trending Videos
Yoga Poses For Shoulder Pain Relief in hindi Kandhe Ke Dard Ke liye Yoga
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन

भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे ऊपरी शरीर को उठाएं। इस आसन के अभ्यास से कंधे और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses For Shoulder Pain Relief in hindi Kandhe Ke Dard Ke liye Yoga
कंधे का दर्द (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

गोमुखासन

इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों हाथों की पीठ के पीछे करें। एक हाथ कंधे के ऊपर से और दूसरा नीचे से ले जाकर दोनों हथेलियों को आपस में लाॅक कर दें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। इस आसन के अभ्यास से कंधे की जकड़न दूर होती है।

Yoga Poses For Shoulder Pain Relief in hindi Kandhe Ke Dard Ke liye Yoga
कंधे का दर्द (गरुड़ासन) - फोटो : Adobe Stock

गरुड़ासन

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे के ऊपर रस्सी की तरह लपेटें। उसी तरह से बाह को दूसरी बांह में फंसाते हुए नमस्कार मुद्रा बनाकर घुटनों से थोड़ा झुकें। गरुड़ासन करने से कंधे और गर्दन का दर्द कम होता है। यह आसन बैलेंस सुधारता है।

विज्ञापन
Yoga Poses For Shoulder Pain Relief in hindi Kandhe Ke Dard Ke liye Yoga
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

मार्जरीआसन

इसे कैट काऊ पोज कहते हैं। इसमें शरीर की मुद्रा भी कैट काऊ की तरह होती है। घुटनों के बल बैठकर दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाएं और बिल्ली की तरह पीठ को ऊपर नीचे करें। इस आसन को करने से रीढ़ और कंधे दोनों को राहत मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed