सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: रोज योग नहीं कर पाते? हफ्ते में सिर्फ दो दिन करें ये आसान योगासन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

yoga for busy people: अगर आप रोज योग नहीं कर पाते, तो हफ्ते में 2 दिन सूर्य नमस्कार, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे आसन करें। ये शरीर को फिट रखने और तनाव कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
2 Days Yoga Routine For Busy People Fitness Tips
हफ्ते में दो दिन करें ये योगासन - फोटो : Adobe Stock

2 Days Yoga Routine: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दिन योग करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप फिट नहीं रह सकते। अगर आप हफ्ते में सिर्फ 2 दिन भी सही तरीके से योग करते हैं, तो आप अपनी फिटनेस और मानसिक सेहत दोनों को बेहतर बना सकते हैं।



आपके पास समय की कमी है, लेकिन आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो हफ्ते में सिर्फ दो दिन कुछ आसान योगासनों का अपनाकर अपने शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। याद रखिए निरंतरता या नियमितता जरूरी है। 

यहां हम आपको एक आसान और असरदार योग रूटीन बता रहे हैं, जिसे आप सप्ताह में सिर्फ 2 दिन करके भी अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं।

Trending Videos
2 Days Yoga Routine For Busy People Fitness Tips
भुजंगासन - फोटो : Freepik

2 दिन का आसान योग प्लान

पहला दिन

हफ्ते में दो ही दिन योगासन कर सकते हैं तो योजना बनाकर सही आसनों का अभ्यास करें। पहले दिन तीन योगासन करें। जैसे,

  • सूर्य नमस्कार

  • ताड़ासन

  • भुजंगासन


दूसरा दिन 

दूसरे दिन भी तीन आसन कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार के अलावा दो आसनों में तब्दीली लाएं ताकि पूरे शरीर को लाभ मिल सके। आप ये आसन कर सकते हैं, 

  • सूर्य नमस्कार
  • वृक्षासन

  • पवनमुक्तासन

विज्ञापन
विज्ञापन
2 Days Yoga Routine For Busy People Fitness Tips
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

 

  • सूर्य नमस्कार

इसे फुल बॉडी वर्कआउट कहते हैं। इसमें 12 आसनों सेट का संयोग होता है। इसके अभ्यास से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और कैलोरी बर्न में मददगार है। शुरुआती अभ्यास में 5-10 राउंड से करें। 

 

  • ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। शरीर का पोस्चर सुधारता है और यह आसन बैलेंस और फोकस बढ़ाता है। इसका अभ्यास 1-2 मिनट तक करें। 
 

 

  • भुजंगासन

पीठ दर्द से राहत के लिए भुजंगासन का अभ्यास करें। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी मजबूत करता है। पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसका अभ्यास करते समय 10-15 सेकंड होल्ड करें।

2 Days Yoga Routine For Busy People Fitness Tips
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik
  • वृक्षासन

वृक्षासन के अभ्यास से संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है। यह आसन मानसिक संतुलन बढ़ाता है और पैरों को मजबूत करता है। ध्यान रखें इसके अभ्यास के दौरान 30 सेकंड तक बैलेंस बनाए रखें।
 

 

  • पवनमुक्तासन

यह आसन पाचन के लिए बेस्ट है। इसके अभ्यास के लिए गैस और अपच की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट को स्वस्थ रखता है। पवनमुक्तासन का अभ्यास 10-15 सेकंड तक करें।

विज्ञापन
2 Days Yoga Routine For Busy People Fitness Tips
योगाभ्यास से इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं - फोटो : Adobe

क्यों जरूरी है हफ्ते में 2 दिन योग?

  • आसन शरीर को एक्टिव और लचीला बनाए रखता है। 
  • तनाव और चिंता कम करता है।
  • वजन कंट्रोल में मदद करता है।
  • आसन के अभ्यास से इम्यूनिटी बढ़ती है।


टिप्स

  • खाली पेट योग करें।
  • शुरुआत में धीरे-धीरे करें।
  • नियमितता बनाए रखें।
  • सही सांस लेने की तकनीक अपनाएं।


-----------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed