सब्सक्राइब करें

Eid 2026: बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों लोगों ने अदा की नमाज, ईदगाहों में छाई रौनक; देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 11:55 AM IST
सार

बरेली में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की नमाज प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।

विज्ञापन
eid ul fitr celebration in Bareilly Thousands of people offered namaz at Idgah
आंवला के ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद

बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में शनिवार को अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। ईद की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा कराई गई। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया। अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद व साहूकारा की मदीना मस्जिद में सुबह 6:40 बजे पर नमाज अदा की गई। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में सुबह 11 बजे नमाज अदा की गई। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक ईद की रौनक है। 

Trending Videos
eid ul fitr celebration in Bareilly Thousands of people offered namaz at Idgah
बरेली में ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। यहां सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
eid ul fitr celebration in Bareilly Thousands of people offered namaz at Idgah
नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
शहर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में भी पढ़ी गई नमाज
ईद-उल-फितर पर शहर की तमाम छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। खासतौर से दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा जिलेभर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। 
eid ul fitr celebration in Bareilly Thousands of people offered namaz at Idgah
शीशगढ़ में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
कस्बों में ईद की रौनक 
आंवला, मीरगंज, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पूर्वी में भी ईद उल फितर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में तय वक्त पर ईद की नमाज अदा की गई। 
विज्ञापन
eid ul fitr celebration in Bareilly Thousands of people offered namaz at Idgah
प्रमुख स्थानों पर पुलिस रही तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-पीएसी का पहरा, ड्रोन से भी निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ईद के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। ऑफिस, पेशी व विभिन्न प्रकोष्ठों में लगे स्टाफ के साथ ही पुलिस लाइन का स्टाफ भी ईद के दिन शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया। चार कंपनी पीएसी के साथ ही एक कंपनी आरआरएफ भी जिले में मौजूद है। घनी बस्तियों में ड्रोन से भी सुरक्षा बंदोबस्त की निगरानी की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed