आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने के बाद अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चारों ओर धूल और धुएं के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई थी। कई घरों में देर तक गैस की बदबू बनी रही।
कोल्ड स्टोर हादसे की आंखों देखी: अमोनिया गैस की दुर्गंध, गुबार से भागने लगे थे लोग, उखड़ने लगी थीं सांसें
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:07 AM IST
सार
आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। इससे इलाके में तेज दुर्गंध फैली, लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और लखनऊ मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन