फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया। इसमें चार मजदूरों के मौत की बात कही जा रही है। छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिले भर की एंबुलेंस को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है।हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।
UP : प्रयागराज में बड़ा हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार मजदूरों की मौत, कई गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:48 PM IST
सार
Prayagraj News : गंगापार इलाके के फाफामऊ के पास चंदापुर गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज धराशायी हो गया। तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते हादसा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज जिस समय गिरा उस समय वहां पर दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत बताई जा रही है। छह की हालत नाजुक है। एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री अहमद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन