सब्सक्राइब करें

UP Big News: देश के छह गद्दार गिरफ्तार, आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल; एसआई भर्ती का फर्जी पेपर बेचने वाला धरा गया

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 06:00 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Six Traitors Arrested IAS Officer Abhishek Prakash Reinstated Seller of Fake SI Exam Papers Apprehended
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos
Six Traitors Arrested IAS Officer Abhishek Prakash Reinstated Seller of Fake SI Exam Papers Apprehended
सुरक्षा बल के ठिकानों की वीडियो व लोकेशन विदेश भेजने वाले छह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

देशद्रोह के छह आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध लोग चढ़े हैं। सभी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन और उनकी वीडियो व फोटो विदेश भेजने का काम कर रहे थे। इसके लिए उन्हें रुपये मिल रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Six Traitors Arrested IAS Officer Abhishek Prakash Reinstated Seller of Fake SI Exam Papers Apprehended
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादों से घिरे रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इसको लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वह कल यानी 15 मार्च से बहाल माने जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Six Traitors Arrested IAS Officer Abhishek Prakash Reinstated Seller of Fake SI Exam Papers Apprehended
आरोपी आयुष बघेल - फोटो : अमर उजाला

एसआई भर्ती का फर्जी पेपर बेचने वाला धरा गया

उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्नपत्र भेजता था। उनसे ऑनलाइन रकम वसूलता था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Six Traitors Arrested IAS Officer Abhishek Prakash Reinstated Seller of Fake SI Exam Papers Apprehended
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने शाकंभरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर जनपद में शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें इन परियोजनाओं की प्रगति और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed