सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Miscreants vandalized three temples, vandalized idols.

Raebareli: अराजक तत्वों ने तीन मंदिरों में की तोड़फोड़, मूर्तियों को खंडित कर दिया, ग्रामीणों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, गदागंज (रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली के गदागंज में अराजक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

Raebareli: Miscreants vandalized three temples, vandalized idols.
मंदिरों में मूर्तियों को बनाया निशाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में अज्ञात अराजक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ की। शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और हरशकनी देवी मंदिर को निशाना बनाया गया।
Trending Videos


उपद्रवियों ने मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में फूल माला और अन्य सामग्री भी बिखेर दी गई। राधा रानी की मूर्ति को उसके निश्चित स्थान से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से घंटी भी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed