{"_id":"69b9261262c356b4f505f879","slug":"video-lkhanauu-karaima-braca-oura-madayava-palsa-tama-na-cara-shatara-cara-ka-pakaugdha-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: क्राइम ब्रांच और मडियांव पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: क्राइम ब्रांच और मडियांव पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को पकड़ा
लखनऊ क्राइम ब्रांच और मडियांव पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपियों के पास से अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल की गई कार व बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से इटौंजा, जानकीपुरम, चिनहट और अलीगंज थानों में दर्ज कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।