{"_id":"69b8d3d638ddde1d3400738c","slug":"video-kanpur-lpg-cylinder-shortage-in-sarsaul-even-tea-stalls-shut-down-relying-on-wood-fired-stoves-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरसौल में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत, चाय तक बंद, लकड़ी की भट्ठी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरसौल में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत, चाय तक बंद, लकड़ी की भट्ठी का सहारा
कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन सरसौल कस्बे में सोमवार को हालात अलग नजर आए। भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर उपलब्ध न होने से कई लोग खाली सिलिंडर लेकर वापस लौटे।
एजेंसी संचालक उमेश कुशवाहा के मुताबिक, सोमवार को सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिससे वितरण प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार तक करीब 1400 सिलिंडरों की बुकिंग हो चुकी है। केवाईसी और बीमा प्रक्रिया पूरी करते ही उपभोक्ता तुरंत बुकिंग कर रहे हैं, जिससे दबाव बढ़ गया है।
वहीं, महाराजपुर स्थित बाबा आनंदेश्वर रेस्टोरेंट के संचालक पुनीत कुशवाहा ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से उन्हें लकड़ी की भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।