सब्सक्राइब करें

UP: सप्तमी पर देवीपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, मां पाटेश्वरी का पूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तस्वीरें

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर देवीपाटन पहुंचे। जहां पर उन्होंने मां पाटेश्वरी का पूजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देखें, तस्वीरें: 

विज्ञापन
UP: CM Yogi reached Devipatan on Saptami, worshiped Maa Pateshwari and took stock of the arrangements
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे और मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पहुंचे, जहां से कार द्वारा मंदिर परिसर पहुंचे।

मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पीर रतन नाथ जी के दलीचे पर जाकर मत्था टेका और नेपाल से पधारे महंत एवं मुख्य पीर से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुख्य गर्भगृह में पहुंचे और मां पाटेश्वरी के विग्रह के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Trending Videos
UP: CM Yogi reached Devipatan on Saptami, worshiped Maa Pateshwari and took stock of the arrangements
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दर्शन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश देते हुए विशेष व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: CM Yogi reached Devipatan on Saptami, worshiped Maa Pateshwari and took stock of the arrangements
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मेले में आयोजित कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

UP: CM Yogi reached Devipatan on Saptami, worshiped Maa Pateshwari and took stock of the arrangements
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

इस अवसर पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान उतरौला, तुलसीपुर व बलरामपुर के विधायक, पूर्व विधायक शैलू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, अजय सिंह पिंकू और डीपी सिंह बैंस सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP: CM Yogi reached Devipatan on Saptami, worshiped Maa Pateshwari and took stock of the arrangements
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हेलीपैड से मंदिर तक मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन और निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में जुट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed