फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ITI candidates get a chance to change their trade and institute; portal to remain open from August 9 to 12

UP: आईटीआई अभ्यर्थियों को ट्रेड और संस्थान बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

Fri, 07 Aug 2026 05:23 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 07 Aug 2026 05:23 PM IST
सार

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को 9 से 12 अगस्त तक संस्थान और ट्रेड बदलने या नए विकल्प जोड़ने का अवसर मिलेगा। संशोधित सीटों के अनुसार पोर्टल खोला जाएगा। विभाग ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को संदेश भेजकर अद्यतन विकल्पों का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
UP: ITI candidates get a chance to change their trade and institute; portal to remain open from August 9 to 12
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। - फोटो : GITI वेबसाइट से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने संस्थान और ट्रेड के विकल्प में बदलाव का एक और अवसर मिलेगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने 9 से 12 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र अपनी पसंद के अनुसार विकल्प बदल या नए विकल्प जोड़ सकें।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से जारी है। इस बीच भारत सरकार के डीजीटी से प्राप्त डायनमिक सीट मैट्रिक्स के आधार पर सीटों का अद्यतन किया गया है। कुछ संस्थानों में पहले मैप किए गए एनसीवीटी व्यवसायों की सीटें एससीवीटी पाठ्यक्रमों में परिवर्तित होने से एससीवीटी की सीटों में वृद्धि हुई है। वहीं, छूटी हुई मैपिंग पूरी होने से एनसीवीटी पाठ्यक्रमों की सीटें भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर 9 से 12 अगस्त तक विभाग के पोर्टल www.scvtup.in पर लॉग इन कर अपने पसंदीदा संस्थान और ट्रेड के विकल्प बदल सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्र अद्यतन सीटों का लाभ उठाकर अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान में प्रवेश सुनिश्चित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed