{"_id":"6a75d62bd998310c0f0c993c","slug":"video-video-lkhanauu-ma-rashatathara-para-narasa-ka-aatamahataya-ka-le-ukasana-ka-makathama-jaca-shanpr-2026-08-07-1786107435","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आया आइसक्रीम विक्रेता, दो दिन बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आया आइसक्रीम विक्रेता, दो दिन बाद अस्पताल में मौत
लखनऊ के तेलीबाग स्थित वृंदावन सेक्टर-2 में ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संतोला गांव निवासी मुकेश कुमार (युवा) बुधवार सुबह हादसे का शिकार हुए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, मुकेश अपने ममेरे भाई राधेश्याम और अन्य साथियों के साथ पिछले दो माह से किराये के कमरे में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम कर रहे थे। बुधवार सुबह हल्की बारिश के दौरान कमरे के बाहर सड़क किनारे एक ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था।
सड़क पर नमी होने के बीच मुकेश ने ई-रिक्शा का सहारा लेकर सड़क पार करने का प्रयास किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे राधेश्याम को भी करंट लगा, हालांकि वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।