{"_id":"6a75e212c93b3fac3d0c8c88","slug":"video-video-nasha-makata-mahaabhayana-ma-2855-lga-na-l-shapatha-shakashhanae-sasathana-ma-cal-jaganprkata-abhayana-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नशा मुक्ति महाअभियान में 2,855 लोगों ने ली शपथ, शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नशा मुक्ति महाअभियान में 2,855 लोगों ने ली शपथ, शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान
लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज के '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकीपुरम सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के तहत उदय मोंटेसरी स्कूल, एमएलएम इंटर कॉलेज, पायनियर मोंटेसरी स्कूल, आरआर इंस्टीट्यूट बीकेटी, कैरियर पब्लिक स्कूल, जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, दुर्गा गीता विद्यालय और अलीगंज मोंटेसरी स्कूल सहित विभिन्न संस्थानों में कुल 2,855 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी स्नेह बहन, साधना बहन, अनु बहन, आकांक्षा बहन सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी से सक्रिय सहयोग और जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।