फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of exploitation under pretext of marriage case registered against six people including constable in gonda

Gonda News: शादी का झांसा देकर शोषण, सिपाही समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज; पुलिस कर रही जांच

Fri, 07 Aug 2026 07:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 07:34 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में गोंडा में सिपाही समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट मैरिज के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Case of exploitation under pretext of marriage case registered against six people including constable in gonda
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गोंडा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, कोर्ट मैरिज के बाद दहेज की मांग करने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मामले में करनैलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रवि प्रकाश समेत छह लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सीतापुर जिले की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी जिला निवासी रवि प्रकाश 2020 में उसके संपर्क में आया। शादी का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने विवाह का दबाव बनाया तो 30 मई 2025 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि विवाह के बाद पति ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। वर्तमान में आरोपी करनैलगंज कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 10 जून 2026 को जब वह ससुराल पहुंची तो पति, सास, ननद और अन्य परिजनों ने पांच लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसे रस्सी से बांधने का प्रयास किया गया। उसने डायल-112 पर सूचना देकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति दूसरी शादी करने तथा उसे और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी भी देता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर महिला थाने पहुंचने पर उसे करनैलगंज भेजा गया। वहां से उसे धमकाकर भगा दिया गया। उसने एक पुलिसकर्मी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।


इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी पति रवि प्रकाश समेत छह अन्य के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी थी। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed