फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 Quintals of Flour Seized, 950 kg of Insect-Infested Semolina Destroyed

Lucknow News: 55 क्विंटल मैदा सीज, 950 किलो कीड़ों वाली सूजी नष्ट

Fri, 07 Aug 2026 05:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
55 Quintals of Flour Seized, 950 kg of Insect-Infested Semolina Destroyed
55 क्विंटल मैदा सीज, 950 किलो कीड़ों वाली सूजी नष्ट
विज्ञापन


शैलखड़ी (सोप स्टोन) व चावल की मिलावट की शिकायतों के बाद पांच टीमों का अभियान, 10 नमूने जांच के लिए भेजे
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) और चावल की मिलावट की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की पांच टीमों ने पांच फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 55 क्विंटल बिना पैकेजिंग व लेबलिंग वाला मैदा सीज किया गया, जबकि 950 किलो कीड़ों से ग्रसित सूजी नष्ट कराई गई। कई मिलों में साफ-सफाई, भंडारण, पैकेजिंग और रिकॉर्ड रखने में गंभीर अनियमितताएं भी मिलीं।
काकोरी स्थित आतिश फ्लोर मिल में तीन आटे के नमूने लिए गए। यहां 19 बोरियों में रखी 950 किलो सूजी में कीड़े मिले, जिसकी बाजार कीमत करीब 38 हजार रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा परिसर में गंदगी और खाद्य पदार्थों का भंडारण भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला।
विज्ञापन

बीकेटी स्थित केजार एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोसेसिंग एरिया में साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं मिला। वहीं, मोहनलालगंज रोड स्थित नारायण फ्लोर मिल से आटा, मैदा और सूजी के नमूने जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम निवास फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। यहां 110 बोरियां (करीब 55 क्विंटल) मैदा बिना अनिवार्य पैकेजिंग और लेबलिंग के मिला, जिसे करीब 1.65 लाख रुपये कीमत के साथ सीज कर दिया गया। निरीक्षण में कच्चे माल के भंडारण, मिलिंग, पैकेजिंग और तैयार उत्पादों के रखरखाव में भी कई कमियां मिलीं।
सरोजनी नगर स्थित अयोध्या फ्लोर मिल और यूपी रोलर फ्लोर मिल में आटे का उत्पादन नहीं बल्कि केवल मैदा और रवा का निर्माण मिला। दोनों इकाइयों से मैदा के नमूने लिए गए। यहां भी साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में खामियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) और चावल की मिलावट की आशंका की जांच के लिए 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed